Connect with us
Rinisha Lohani Karate Championship

Home / स्पोर्ट्स / बधाई: हल्द्वानी की रिनिशा ने कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

स्पोर्ट्स हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी की रिनिशा ने कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Rinisha Lohani Karate Championship: बचपन से ही प्रतिभावान खिलाड़ी रही है रिनीशा, अब 13 वर्ष कि उम्र में हासिल किया स्वर्ण पदक….

Rinisha Lohani Karate Championship
जहां उत्तराखंड के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उसी प्रकार यहां के नौनिहाल भी किसी से कम नहीं है। उत्तराखंड के ननिहाल अपने राज्य को गौरवान्वित करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसी ही होनहार नौनिहाल से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जी हां हम बात कर रहे हैं जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की 13 वर्षीय खिलाड़ी रिनीशा लोहनी की। जिन्होंने जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इन्डिया की ओर से लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में फुल काॅन्टैक्ट प्रारूप मे गोल्ड मेडल हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी अवनी दरियाल, आप भी दें बधाई

बता दें कि रिनीशा ने विगत 3 वर्षों में प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा के निर्देशन में विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड एवं देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 स्वर्ण तथा 04 रजत, 03 कांस्य पदक हासिल किए हैं। रिनिशा की उपलब्धि से एकडमी के प्रशिक्षक का कहना है कि रिनीशा काफी मेहनती है और वह हमेशा ही खेलने के लिए तैयार रहती है। बताते चलें कि रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 8 की छात्रा है। उनके पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत है। रिनिशा सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं कोच को देती हैं। रेनिशा की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई : नैनीताल के मनोज जोशी ने उत्तीर्ण की NDA परीक्षा, पूरे देश में हासिल की 66वीं रैंक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in स्पोर्ट्स

To Top