Connect with us
Manoj Joshi NDA Haldwani

Home / उत्तराखण्ड / बधाई : नैनीताल के मनोज जोशी ने उत्तीर्ण की NDA परीक्षा, पूरे देश में हासिल की 66वीं रैंक

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई : नैनीताल के मनोज जोशी ने उत्तीर्ण की NDA परीक्षा, पूरे देश में हासिल की 66वीं रैंक

1 min read

NDA EXAM RESULT 2024: मनोज ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम, बढ़ाया प्रदेश का मान…

NDA EXAM RESULT 2024राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले राज्य के इन होनहार युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं।‌ इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले मनोज जोशी की, जिन्होंने एनडीए के परीक्षा परिणामों में ऑल इंडिया लेवल पर 66वीं रैंक प्राप्त कर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।‌ उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई: रुद्रपुर के ठाकुर रूद्र को ISRO की ‘युविका’ परीक्षा में मिली सफलता..

आपको बता दें कि मनोज विज्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्र हैं। मनोज ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता राजेन्द्र प्रसाद जोशी एवं तुलसी जोशी, स्कूल प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल को दिया है।

यह भी पढ़ें- वाह भुली बहुत खूब:द्वाराहाट की गरिमा ने हासिल किए तीन पदक बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top