Connect with us
Rudraprayag Case filed against 11 with WhatsApp admin viral fake video of Hyderabad uttarakhand latest news live
Image : social media ( Rudraprayag fake video case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag: रूद्रप्रयाग में फर्जी अश्लील वीडियो किया वायरल व्हाट्सएप्प एडमिन पर मुकदमा

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag: रूद्रप्रयाग में फर्जी अश्लील वीडियो किया वायरल व्हाट्सएप्प एडमिन पर मुकदमा

1 min read

Rudraprayag fake video case  : युवती को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, 11 लोगो पर मुकदमा, नाबालिग भी शामिल, हैदराबाद से जुड़ा वीडियो

Rudraprayag Case filed against 11 with WhatsApp admin viral fake video of Hyderabad uttarakhand latest news live  : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर कुछ युवाओं की एक शर्मनाक हरकत का खुलासा पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया है। दरअसल कुछ युवाओं ने हैदराबाद से जुड़े 2 साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। वही मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद दमकल कर्मी, 6 नाबालिग समेत चार ग्रुप एडमिनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Dehradun news: देहरादून में द केरला स्टोरी, झूठा नाम बताकर दोस्ती धर्मांतरण निकाह की साज़िश

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 अगस्त को रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर एक अश्लील वीडियो वायरल कर उनकी बेटी का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा जब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई तो विवेचना में नौ अन्य नाम भी सामने आए।

युवती को कर रहे थे बदनाम हो गया मुकदमा दर्ज

पुलिस की गहन जांच के आधार पर स्पष्ट हुआ कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ,वह वर्ष 2023 का है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो का उत्तराखंड के किसी भी जिले से कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि यह वीडियो हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। हालांकि कुछ युवाओं द्वारा युवती को बदनाम करने के उद्देश्य से वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वायरल किया गया । पुलिस ने चार व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन समेत सभी 11 लोगों पर संबंधित मु अ सं 44/ 2025 धारा 79 भारतीय न्याय संहिता महिला का अपमान किए जाने हेतु किया गया कार्य, 67 ए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम इलेक्ट्रॉनिक रूप में यौन रूप से स्पष्ट कृत्य आचरण वाली सामग्री प्रकाशित करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कई आरोपी स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। जबकि 6 नाबालिग व एक दमकल कर्मी भी शामिल है ।

आरोपियों का विवरण – 

1- सुभान्त पुत्र श्री शिव सिंह चौधरी निवासी ग्राम धरसाल, पो. परकण्डी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्र्रप्रयाग।

2- आदित्य सिंह पुत्र श्री राकेश सिंह नेगी, निवासी ग्राम जयकण्डी, पो. चन्द्रापुरी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

3- गौरव पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम रायड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

4- भरत भण्डारी पुत्र श्री मदन भण्डारी निवासी ग्राम रायड़ी, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग दमकल कर्मी।

5- हर्षु लाल निवासी ग्राम फलई थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top