Connect with us
Uttarakhand news: Rudrapur CBSE Topper 2026 Prachi matela jaycess public School deepa Matela aipan
Image : Devbhoomi darshan ( Rudrapur CBSE Topper 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CBSE 12th Result: रुद्रपुर की प्राची मटेला ने 98.6% अंकों से किया शहर में टॉप, IAS बनना है सपना

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

CBSE 12th Result: रुद्रपुर की प्राची मटेला ने 98.6% अंकों से किया शहर में टॉप, IAS बनना है सपना

1 min read

Rudrapur CBSE Topper 2026: Prachi Matela Rudrapur Topper CBSE 12th Result 2026 रुद्रपुर की प्राची मटेला ने CBSE 12वीं में 98.6% अंक हासिल कर किया शानदार प्रदर्शन

Uttarakhand news| Rudrapur CBSE Topper 2026 Prachi matela| jaycess public School| deepa Matela aipan art| : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के Jaycees Public School की छात्रा प्राची मटेला ने CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रुद्रपुर शहर में टॉप किया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्राची ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े : दीपा की ऐपण थालियां बढ़ाएगी इस करवा चौथ की शोभा, देश विदेश से भी भारी डिमांड…

विषयों में हासिल किए बेहतरीन अंक (CBSE Topper Marks)

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में प्राची की मां दीपा मटेला ने बताया की प्राची ने अपने सभी प्रमुख विषयों में शानदार अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने साइकोलॉजी में 100 में से 100 अंक, हिस्ट्री में 99, फाइन आर्ट्स में 99, सामाजिक विज्ञान में 98 और अंग्रेजी में 97 अंक हासिल किए हैं। इन अंकों से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने पूरे साल कितनी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई की।

परिवार की मेहनत और सहयोग बना ताकत (Rudrapur Prachi Matela Success Story)

प्राची के पिता वीर विक्रम सिंह, जो वर्तमान में राजस्व विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता दीपा मटेला एक Self Business Owner और प्रसिद्ध ऐपण कलाकार हैं। परिवार वर्तमान में कौशल्या फेज-2, रुद्रपुर में निवास करता है। परिवार के अनुसार, प्राची बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं और हर कक्षा में टॉप करती आई हैं।

यह भी पढ़े :Devendra Bisht uk board topper: देवेंद्र बिष्ट ने दिन में चलाया फावड़ा बेलचा रात में की पढ़ाई मेरिट सूची में पाया नाम

बिना कोचिंग हासिल की बड़ी सफलता (Success Without Coaching)

प्राची की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार ने बताया कि सालभर प्राची देर रात तक जागकर पढ़ाई करती रही। इतना ही नहीं, पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपनी मां के सोशल मीडिया अकाउंट और ऐपण व्यवसाय को संभालने में भी सहयोग दिया। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह 98.6% अंक हासिल कर रुद्रपुर सिटी टॉपर बनी हैं।

IAS अधिकारी बनना है सपना (Future IAS Officer Dream)

प्राची मटेला का सपना भविष्य में IAS अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उनका मानना है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्राची की यह सफलता उन तमाम छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बिना कोचिंग अपनी मेहनत के दम पर बड़े सपने पूरे करना चाहते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top