Connect with us
Rudrapur wedding, bride marriage, groom arrives at police station in sherwani udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudrapur marriage News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur Marriage News: रूद्रपुर शादी में बवाल, दुल्हे ने किया इंकार शेरवानी में पहुंचा थाने

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur Marriage News: रूद्रपुर शादी में बवाल, दुल्हे ने किया इंकार शेरवानी में पहुंचा थाने

1 min read

Rudrapur marriage News Today : शादी का मण्डप बना जंग का अखाड़ा, खूब चले लाठी डंडे, दूल्हे ने शादी से किया इनकार, शेरवानी में दूल्हा पहुंचा थाने..

Rudrapur wedding, bride marriage, groom arrives at police station in sherwani udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ पर दुल्हा -दुल्हन की शादी का मंडप उस समय जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया जब दुल्हन का मुंहबोला भाई उसके बगल में आकर बैठा और गुफ्तगू करने लगा। यह बात दूल्हे को रास नहीं आई और उसने इस बात का विरोध किया जिस पर दुल्हन के मुंहबोले भाई और उसके साथियों ने बरातियों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान तीन लोगों के सिर तक फूट गए जिसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग शादी छोड़कर सीधे थाने पहुंच गए।

यह भी पढ़े :Dehradun Girls Fight : देहरादून सहस्त्रधारा में युवक युवतियों के बीच जमकर हुई फाइट….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के प्रीत विहार के रहने वाले राहुल का रिश्ता भूतबंगला की एक युवती के साथ तय हुआ था। वहीं बीते बुधवार की शाम 6:00 बजे राहुल बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। इस दौरान युवक और युवती के परिजनों समेत तमाम रिश्तेदार दोनों की शादी के दिन बेहद खुश थे। बराती नाचते हुए दुल्हन के घर पहुँचे जहाँ पर गेट पर उनका खूब आदर सत्कार के साथ स्वागत हुआ और उन्होंने रिबन काटने के बाद दुल्हन के घर पर प्रवेश। तभी जैसे ही जयमाला का समय आया तो स्टेज पर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए मेहमान आने-जाने लगे। इसी बीच एक युवक दुल्हन के बगल पर आकर बैठ गया और उससे गुफ्तगू करने लगा। दूल्हे को युवक की यह हरकत पसंद नहीं आई और उसने इसका विरोध कर दिया।

शादी मे चले लाठी डंडे, फूट गए लोगों के सिर (udham singh nagar Marriage news)

हंगामा बढ़ने लगा और दुल्हन के पास बैठे युवक के साथियों ने शादी में मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से दुल्हन के पिता सदमे में आ गए जिन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा। हंगामा इतना बढ़ गया था कि दूल्हा समेत पूरी बरात रामपुरा थाने पहुँच गई। जहां पर दूल्हे ने बताया की दुल्हन पक्ष का एक मुंहबोला भाई जयमाला के दौरान दुल्हन के बगल में स्टेज पर आकर बैठकर गुफ्तगू करने लगा था जिसका विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। दूल्हे पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट में तीन लोगों के सिर तक फूट गए। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास करवाया गया, मगर दोनों पक्ष चौकी में डटे रहे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top