Connect with us
Uttarakhand Sand rait found in iodized salt namak of free ration Rudrapur lab confirms, distribution stopped in all district latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand salt namak news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand salt news: आयोडाइज्ड नमक में मिली है रेत, लैब में मिलावट की पुष्टि, वितरण पर रोक

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand salt news: आयोडाइज्ड नमक में मिली है रेत, लैब में मिलावट की पुष्टि, वितरण पर रोक

1 min read

Uttarakhand salt namak news: प्रदेश में आयोडाइज्ड नमक में मिलावट की खबर के बाद लगी रोक, रुद्रपुर लैब की रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि..

Uttarakhand Sand rait found in iodized salt namak of free ration Rudrapur lab confirms, distribution stopped in all district latest news today: उत्तराखंड में लंबे समय से राशन की दुकानों पर मिलने वाले आयोडाइज्ड नमक में मिलावट की खबरें तेजी से प्रसारित हो रही थी। इतना ही नहीं बल्कि बहुत से लोगों ने राशन में मिलने वाले नमक को पानी में घोला जिसमे रेत की तरह अघुलनशील तत्व की मात्रा पाई गई। वही इस विवाद के बीच रुद्रपुर लैब में नमक जाँच के लिए भेजा गया, जिसमें अघुलनशील तत्वों की मिलावट का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य आयुक्त ने सभी जिलों में इस नमक पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration salt: कन्ट्रोल से मिले नमक में रेत वीडियो वायरल CM ने दिए जांच के आदेश

आपको बता दें उत्तराखंड में नमक पोषण योजना के तहत मिलने वाले नमक के वितरण पर काफी समय से सवाल उठ रहे थे। जिसमें लोगों का कहना था कि आयोडाइज्ड नमक में रेत मिली हुई है। क्योंकि नमक आसानी से पानी में घुल जाता है लेकिन आयोडाइज्ड नमक पानी में ठीक से नहीं घुल रहा था। मामले को तूल पकड़ता देख उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर लैब में नमक की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट सामने आने पर पता चला कि नमक मे मिलावट की गई है। रिपोर्ट ने आयोडाइज्ड नमक में रेत की तरह सूक्ष्म अघुलनशील तत्वों की मिलावट का पर्दाफ़ाश किया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों में आयोडाइज्ड नमक के वितरण पर रोक लगा दी है।

सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड को भेजा नोटिस ( Uttarakhand Sand rait found in iodized salt )

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड को नमक मे मिलावट के मामले मे नोटिस भेजा गया है। नमक पर रोक लगने से प्रदेश में 1400 मीट्रिक टन आयोडाइज्ड नमक जो प्रतिमाह वितरित किया जाता था फिलहाल उसे रोक दिया गया है। बताते चले इस नमक को हर महीने 1 किलोग्राम ₹8 के हिसाब से वितरित किया जाता था।

सितम्बर मे आया था नमक मे मिलावट का मामला सामने ( Uttarakhand ration adulteration of salt)

गौर हो राशन में मिलने वाले नमक मे मिलावट का मामला सितंबर में सामने आया था। जिस पर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्माता के कारखाने का दौरा किया जाएगा। वही नियमित अंतराल पर नमूनो की जांच प्रयोगशाला में कराई गई। इतना ही नहीं बल्कि नमक के नमूने रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्द एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गए थे। हालांकि पहले लाट की जांच में मिलावट का खुलासा नहीं हो सका लेकिन दूसरे लाट की जांच में मिलावट पकड़ में आई। इसके बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से निर्माता को नोटिस भेजा गया है इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top