UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Lalkuan Motahaldu School girl lalita: लालकुआं मोटाहल्दू स्कूली छात्रा लापता ड्रेस मिली झाड़ियों में
1 min read
School Girl Missing News : लालकुआं में सनसनी: कक्षा 10 की छात्रा लापता (Missing Girl Case Lalita Upadhyay motahaldu lalkuan)
Uttarakhand news: School Girl Missing News lalita Upadhyay motahaldu lalkuan haldwani: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा ललिता उपाध्याय, पुत्री सतीश उपाध्याय, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी, लेकिन रास्ते में अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई।
यह भी पढ़े :Dehradun fake teacher news: देहरादून फर्जी प्रमाणपत्र से पाई नौकरी शिक्षिका बर्खास्त
झाड़ियों में मिला ललिता उपाध्याय का ड्रेस, बढ़ा रहस्य (Suspicious Clue lalita Upadhyay case Haldwani)
जानकारी के अनुसार छात्रा महावीर औद्योगिक संस्थान क्षेत्र के पास से काली मंदिर होते हुए अपने घर जा रही थी। घर पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच से रास्ता निकलता है। इसी झाड़ियों के बीच से छात्रा की स्कूल ड्रेस (सलवार कमीज)बरामद हुई, जिससे घटना और अधिक संदिग्ध हो गई है।
परिजनों में हड़कंप, शुरू हुई तलाश (Search Operation)
छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :Dehradun expressway accident: नौकरी की मन्नत मांगने ऋषिकेश आ रहे इंजीनियर दोस्तों की गई जिंदगी
पुलिस जांच तेज, CCTV खंगाले जा रहे (Police Investigation)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। जांच में अमित कुमार सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), ब्रजमोहन सिंह राणा (प्रभारी निरीक्षक लालकुआं) और शंकर सिंह नयाल (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़) शामिल हैं।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि छात्रा के आखिरी मूवमेंट का पता लगाया जा सके।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
