Connect with us
Uttarakhand school teacher staff take casual leave principal approve medical holiday news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Teacher Leave Holiday)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: शिक्षक ले सकेंगे आकस्मिक अवकाश प्रधानाचार्य मंजूर करेंगे चिकित्सा अवकाश

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: शिक्षक ले सकेंगे आकस्मिक अवकाश प्रधानाचार्य मंजूर करेंगे चिकित्सा अवकाश

1 min read

Uttarakhand Teacher Leave Holiday: प्रधानाचार्य मंजूर कर सकेंगे शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश, शासन ने जारी किए आदेश...

Uttarakhand school teacher staff take casual leave principal approve medical holiday news today: उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि अब प्रधानाचार्य शिक्षकों का 15 दिन का चिकित्सा अवकाश स्वीकार कर सकेंगे जिसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने आदेश जारी करते हुए जानकारी दी की प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रकरणों के समय पर निस्तारण के लिए प्रधानाचार्य को 15 दिन तक के चिकित्सा अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार होगा जिसका लाभ शिक्षक जरूरत पड़ने पर उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े :Dehradun school closed holiday: देहरादून जिले के इन क्षेत्रों में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्युली ने बताया कि शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से आकस्मिक छुट्टी की मांग की जा रही थी इतना ही नहीं बल्कि चिकित्सा अवकाश के लिए शिक्षकों को बीईओ कार्यालय में चक्कर काटने पड़ रहे थे लेकिन अब प्रधानाचार्य ही शिक्षकों की छुट्टी मंजूर कर सकेंगे जो शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। बताते चले प्रदेश में आपदा और भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों की सभी तरह की छुट्टी पर रोक लगा दी थी लेकिन अब आकस्मिक अवकाश पर लगी रोक को हटा दिया गया है जिसके संबंध में शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Uttarakhand school teacher staff take casual leave principal approve medical holiday news today

आकस्मिक अवकाश ले सकेंगे शिक्षक

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्युली ने इस मामले मे शिक्षा महानिदेशक से मिलकर बातचीत करते हुए उन्हें अवगत कराया कि कई बार शिक्षकों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है या फिर अन्य किसी कारण से उन्हें अवकाश की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में आकस्मिक अवकाश पर रोक नहीं लगानी चाहिए जिस पर संगठन की मांग के तहत लगी रोक को हटा दिया गया है।

Uttarakhand school teacher staff take casual leave principal approve medical holiday news today

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top