Connect with us
sister with her lover in Mangalore brother beat up lover broke her head haridwar uttarakhand news today
फोटो सोशल मीडिया Mangalore haridwar news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar news: मंगलौर बहन को प्रेमी के साथ देख भाई ने कर दी धुनाई गुस्से में प्रेमी ने सिर फोड़ा

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar news: मंगलौर बहन को प्रेमी के साथ देख भाई ने कर दी धुनाई गुस्से में प्रेमी ने सिर फोड़ा

1 min read

sister with her lover in Mangalore brother beat up lover broke her head haridwar uttarakhand news today:  मंगलौर में हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा: बहन को प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुआ भाई, सड़क पर हुई मारपीट, फिर प्रेमी ने खुद पर ईंट मारी

sister with her lover in Mangalore brother beat up lover broke her head haridwar uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां मंगलौर हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ खड़ा देख लिया। गुस्से में तमतमाए भाई ने बहन के प्रेमी की सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी।

वहीं, इस दौरान प्रेमी ने गुस्से में आकर ईंट से अपने ही सिर पर वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मौका-ए-वारदात पर मौजूद भीड़ में से किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Champawat news: दोस्तों ने युवक को पिलाई शराब फिर उसकी पत्नी को ले गए लोहाघाट होटल में

बैंक के पास हुई घटना, प्रेमी की लगी चोट

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह मामला मंगलौर हाईवे पर स्थित एक बैंक के पास घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। दोनों के बीच कुछ देर तक बातें चलती रहीं। इसी बीच युवती के एक परिचित ने उन्हें देख लिया और यह जानकारी उसके भाई को दे दी।

पहले तो युवती के भाई को इस पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब परिचित ने पुष्टि की तो वह गुस्से में मौके पर पहुंच गया। वहां उसने अपनी बहन को एक युवक के साथ देख लिया और अपना आपा खो बैठा। देखते ही देखते उसने युवक को पकड़ लिया और उसकी सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें- Roorkee news: सहेली से मिलने निकली महिला रूड़की होटल में प्रेमी के साथ मिली पति आग-बबूला

प्रेमी ने गुस्से में ईंट से फोड़ा अपना सिर

मामला बढ़ता देख युवती ने अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश की, लेकिन भाई नहीं माना। मारपीट के बीच प्रेमी ने खुद को छुड़ाने के प्रयास में पास पड़ी एक ईंट उठाई और गुस्से में अपने ही सिर पर दे मारी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना देख आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। कुछ लोगों ने घायल युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरुण, निवासी ग्राम कमलपुर, थाना बहादराबाद बताया, जबकि युवती के भाई का नाम आकाश, निवासी मंगलौर बताया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Haldwani news: हल्द्वानी केमिकल इंजीनियर का भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट नवम्बर में होनी है शादी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top