UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee news: सहेली से मिलने निकली महिला रूड़की होटल में प्रेमी के साथ मिली पति आग-बबूला
1 min read
Roorkee married woman news: सहेली से मिलने पहुंची विवाहिता होटल के कमरे मे प्रेमी के साथ मिली, पति ने किया जमकर हंगामा..
Saharanpur Uttar Pradesh married woman gone meet a friend caught with her lover in Roorkee hotel by husband UP Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर उत्तर प्रदेश की एक विवाहिता अपने पति से यह बात कहकर घर से निकली की वो अपनी सहेली को मिलने जा रही है। जिसके बाद विवाहिता होटल के कमरे मे अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई जिस पर महिला के पति ने होटल मे जमकर हंगामा किया।
यह भी पढ़े :Haldwani news: हल्द्वानी रक्षाबंधन पर मायके गई महिला लापता मोबाइल किया बंद पर इंस्ट्रा में डाल रही रील
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की निवासी विवाहिता बीते सोमवार की दोपहर को अपने पति से यह कहकर घर से निकली की वह हरिद्वार जिले में स्थित रुड़की में अपनी सहेली से मिलने जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि महिला में अपने पति से कहा कि वो रात तक लौट आयेगी। इसके बाद विवाहिता देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसके पति को उसकी चिंता होने लगी। तभी महिला के पति ने उसे फोन किया तो महिला का फोन बन्द आया। जिसके बाद महिला का पति उसे खोजने के लिए रुड़की पहुंच गया जहां पर उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में है।
होटल मे पहुँचा महिला का पति, जमकर किया बवाल
सूचना मिलते ही युवक अपनी पत्नी को खोजते हुए होटल पहुंचा जहां पर उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ एक कमरे में पाया। अपनी पत्नी को प्रेमी के संग देखकर युवक के होश उड़ गए जिस पर उसने होटल में खूब बवाल किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास किया गया। वहीं दोनों को कोतवाली लाया गया जहां पर महिला के रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंचे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
