Connect with us
sisters-in-law clash to decide real father of newborn her son or lover Jageshwar Dham almora uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Jageshwar Dham almora news)

UTTARAKHAND NEWS

Almora news: जागेश्वर धाम में हंगामा, नवजात के असली पिता का फैसला करने को भिड़ी सास बहू

Jageshwar Dham almora news: नवजात के असल बाप का फैसला करवाने जागेश्वर धाम पहुंचा परिवार, आपस मे भिड़ी सास बहू, प्रेमी भी पहुंचा…

sisters-in-law clash to decide real father of newborn her son or lover Jageshwar Dham almora uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर जागेश्वर धाम के शांत और पवित्र वातावरण में उस समय हंगामा मच गया जब एक परिवार नवजात बच्चे के असल बाप का फैसला करवाने जागेश्वर धाम पहुँचा। इस दौरान देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर चंद मिनटों में जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़े :Dehradun Girls Fight : देहरादून सहस्त्रधारा में युवक युवतियों के बीच जमकर हुई फाइट….

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के एक परिवार का लंबे समय से नवजात के पितृत्व पर विवाद चल रहा था। दरअसल सास का दावा था कि बच्चा उसके बेटे का नहीं है बल्कि बहू के कथित प्रेमी का है। इतना ही नहीं बल्कि कथित प्रेमी भी पूरे आत्मविश्वास के साथ परिवार के साथ बीते बुधवार को जागेश्वर मंदिर पहुंचा था। इस दौरान महिला की सास का कहना था कि उसने कई बार अपनी बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा है। जिस पर बहू ने आरोपों को कहानी बताते हुए कहा कि सारा सच डीएनए बताएगा।

महामृत्युंजय के समक्ष जल पीने ने बहू ने किया इंकार ( almora jageshwar dham news) 

बताते चले मंदिर में परंपरा है कि सत्य सिद्ध करने के लिए महामृत्युंजय के समक्ष जल पीना होता है। सास ने बिना झिझक के जल पीने की हामी भरी लेकिन बहू रुक गई। बहू का कहना है कि जल नहीं अब केवल डीएनए ही सच बताएगा। इसके बाद सास का पारा चढ़ गया और दोनों सास बहू के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि मंदिर में मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। मंदिर परिसर में आवाज़ बढ़ी और आरोपों की बौछार से पूरा माहौल बिगड़ने लगा। माहौल को बिगड़ता देख मंदिर के पुजारी बीच बचाव में आए। इसके बाद सभी को मंदिर से बाहर का रास्ता दिखाया गया तब जाकर वहाँ मामला शांत हुआ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!