Connect with us
Uttarakhand news: son murder father haridwar case today.
Image : social media ( Haridwar laksar news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने अपने पिता को मार दी गोली

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news: मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने अपने पिता को मार दी गोली

1 min read

Haridwar laksar news   : मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी..

Haridwar laksar news:  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर ज्यादा फोन चलाने से अपने बेटे को रोकना एक पिता को भारी पड़ा है जिसके चलते बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर ह्त्या कर दी । इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वही मृतक के परिजनों को गहरा सदमा लगा है ।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: पहाड़ में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लक्सर के खानपुर के हस्तमौली गांव के निवासी 19 वर्षीय सूरज हमेशा मोबाइल पर लगा रहता था जिसे अक्सर मलखान उर्फ मलखा यानी सूरज के पिता ज्यादा फोन चलाने पर टोका करते थे। इस बात को लेकर दोनों पिता पुत्र के बीच टकराव होता था जिससे परेशान होकर सूरज ने अपने सोए पिता मलखान की बीते शुक्रवार को सीने से सटाकर गोली मारकर ह्त्या कर दी । परिजनों को गोली की आवाज सुनाई दी लेकिन हलचल न होने के कारण उन्होंने इस बात को नजर अंदाज कर दिया और दोबारा सो गए। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं आरोपी युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top