Connect with us
Uttarakhand latest News: Mother-daughter died due to electrocution while making buttermilk in chamoli. Chamoli latest News

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: पहाड़ में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

Chamoli latest News: इस दुखद हादसे में मां के साथ काल का ग्रास बनने वाली मासूम बच्ची थी महज एक वर्ष की, घटना से पूरे गांव में पसरा मातम…

राज्य के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां छाछ बनाते समय करंट लगने से मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतका की मासूम बेटी अभी एक वर्ष की थी। इस दुखद हादसे में उसकी भी मौत हो गई। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Chamoli latest News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में छुट्टियों पर घर आए पुलिस कांस्टेबल का निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के गोदी गिंवाला गांव निवासी विद्या देवी पत्नी प्रवीन सिंह रावत, शुक्रवार को अपने घर में मशीन से छाछ बना रही थी। बताया गया है कि इस दौरान विद्या की 1 वर्षीय मासूम‌ बेटी अदिति भी अपनी मां के पास ही बैठी थी। तभी एकाएक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी मासूम बेटी अदिति की मौके पर ही मौत हो गई। जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विद्या देवी के मायके वालों के साथ ही राजस्व पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
(Chamoli latest News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में सरकारी स्कूल के शिक्षक की संदिग्धावस्था में मौत, मचा हड़कंप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top