Connect with us
Uttarakhand news: Sunil Joshi Ramnagar chorpani vasant vihar Gate qualify got 512 rank
Image : devbhoomi darshan ( Sunil Joshi Ramnagar Gate qualify)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: रामनगर के सुनील जोशी ने उत्तीर्ण की Gate परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान….

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: रामनगर के सुनील जोशी ने उत्तीर्ण की Gate परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान….

1 min read

Sunil Joshi Ramnagar Gate qualify : रामनगर के सुनील जोशी ने गेट परीक्षा की उत्तीर्ण, हासिल की 512 वीं रैंक..                                     Sunil Joshi Ramnagar Gate qualify: उत्तराखंड के प्रतिभाशाली होनहार युवा शिक्षा , राजनीति, खेल, विज्ञान के क्षेत्र में आए दिन नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह विज्ञान और तकनीकी जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर आए दिन सफलता के झंडे गाढ़ रहे हैं इसके साथ ही यूजीसी , नेट, जेआरएफ, गेट जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर अपने परिजनों का मान बढ़ा रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जिले के रामनगर के सुनील जोशी ने गेट परीक्षा उत्तीर्ण की हैं ।

यह भी पढ़े :Uttarakhand GATE result 2023: विश्वास नौटियाल ने गेट परीक्षा में आल इंडिया लेवल पर हासिल की 11वीं रैंक

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में सुनील जोशी ने बताया कि वह नैनीताल जिले के रामनगर के बसंत बिहार चोरपानी के निवासी है जिन्होंने गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। इतना ही नहीं बल्कि सुनील ने ऑल इंडिया में 512वीं रैंक हासिल की है। सुनील ने अपनी 12वीं की शिक्षा कोटा राजस्थान से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अपनी बीटेक की शिक्षा ग्रहण की। दरअसल सुनील के पिता पुरन चंद्र जोशी अमतोली मे सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं जबकि सुनील की माता दीपा जोशी गृहणी है। सुनील की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top