Ajay Bijalwan Surkanda Devi: उत्तराखंड मां सुरकंडा देवी दरबार के उपासक अजय बिजलवान
Published on

By
विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दरबार से तो आप परिचित ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तराखंड में भी ऐसा ही एक दरबार लगता है। जी हां.. बात हो रही है ऋषिकेश क्षेत्र के मुनि की रेती क्षेत्र में लगने वाले मां सुरकडा देवी डोली उपासक, भागवत आचार्य अजय बिजलवान महाराज के दिव्य दरबार की, जिसकी खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से प्रसारित हो रही है।
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
मंदिर के मुख्य पुजारी सचिन डबराल के अनुसार आचार्य अजय बिजलवान पर मां सुरकंडा देवी की कृपा बाल्यकाल से ही है। जब वह महाविद्यालय के छात्र थे, तभी से प्रत्येक रविवार को दिव्य दरबार लगाकर लोगों का कल्याण करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में कण-कण में भगवान मौजूद हैं। यहां अनेकों चमत्कार होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवी देवताओं की पावन भूमि है। यहां दैवीय चमत्कार होना कोई अचरज की बात नहीं है।
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
यह भी पढ़ें- जोशीमठ: बड़ी कश्मकश में यह परिवार, घर हुआ तबाह, पर कुल देवी नहीं है शिफ्ट होने को तैयार
आपको बता दें कि मां सुरकंडा देवी के दरबार में कुछ दंपति अपने नवजात शिशु के साथ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें लंबे समय बाद मां का संतान सुख मिला। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी थे जो लंबे समय से आईसीयू में थे और मां की शक्ति से उनके दरबार में उपस्थित हुए। आपको बता दें कि मां सुरकंडा देवी का दरबार ऋषिकेश से नटराज चौक रिलायंस पेट्रोल पंप टिहरी रोड से आगे चंद्रा पैलेस होटल से आगे भुवनेश्वरी मंदिर भजन गढ़ रोड पर लगता है।
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
यह भी पढ़ें- चमोली: जोशीमठ से बाबा धीरेंद्र कृष्ण को बड़ी चुनौती अपनी शक्ति से सही करें टूटे घर
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मां सुरकडा देवी डोली उपासक, भागवत आचार्य अजय बिजलवान महाराज मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के डूब क्षेत्र के क्यारी पिडांस गांव के रहने वाले हैं। विस्थापित होने के बाद उनका परिवार हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में रहता है। उन्होंने अपनी शिक्षा दर्शन महाविद्यालय ऋषिकेश से प्राप्त की है। वह बताते हैं कि महज चार वर्ष की उम्र से उन पर देवी की कृपा होने लगी थी। इसके साथ ही उनके ईष्ट देव घंटाकर्ण महाराज एवं कुलदेवी मां भुवनेश्वरी का भी उन पर आशीर्वाद है। यही कारण है कि कई मुसीबतें आने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बताया गया है कि उन पर सुरकंडा देवी अवतरित होती है। हालांकि उन्होंने सुरंकडा देव डोली की स्थापना कुछ ही वर्षों पूर्व की है, इससे पहले वह थाल (देवी का व्यक्ति के शरीर में अवतरण) द्वारा लोगों की समस्याओं का निदान करते थे
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गाय ने दिया 6 पैर 2 पूंछ वाले बछड़े को जन्म विडियो आई सामने
Bhupendra chuphal Pithoragarh murder suicide case dead body found Tanda forest: भूपेंद्र सिंह चुफाल का टांडा...
Bike washed away devkhari nala haldwani rain news today: हल्द्वानी में मूसलाधार बारिश का कहर: उफनते...
surender singh army Martyr : स्वास्थ्य बिगड़ने से लांस नायक सुरेंद्र सिंह की गई जिंदगी, क्षेत्र...
Chamoli latest news hindi चमोली में घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत,...
Nandprayag chamoli cloudburst today: चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के मुख और सेरा गांव में...
Chamoli Heavy Rain News : भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, स्कूलों की हुई छुट्टी,...