Connect with us
Uttarakhand news today: Cow gave birth to a calf with 6 legs and 2 tail in nanakmatta video surfaced. Nanakmatta News Today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गाय ने दिया 6 पैर 2 पूंछ वाले बछड़े को जन्म विडियो आई सामने

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: गाय ने दिया 6 पैर 2 पूंछ वाले बछड़े को जन्म विडियो आई सामने

1 min read

Nanakmatta News Today: गाय ने जन्मा विचित्र बछड़ा, देखने वाले की लगी भीड़…. ‌‌

हमेशा से ही देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती अद्भुत घटनाओं की साक्षी है। वो चाहे आस्था की बात हों, या फिर चमत्कारों की, देवभूमि उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आती रहती है। इसी कड़ी में आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से एक अद्भुत एवं अकल्पनीय घटना सामने आ रही है जहां नानकमत्ता क्षेत्र के हंसपुर खत्ता में पशुपालक गुर्जर की गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। बताया गया है कि बछड़े के छह पैर और दो पूंछ के अलावा दो मूत्राशय हैं। यह खबर जहां पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है वहीं विचित्र बछड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या आसपास के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं वन विभाग की टीम भी घटना की जानकारी लेने में जुटी हुई है। विचित्र बछड़े की विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फिलहाल नवजात बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।
(Nanakmatta News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला हैरत में पड़े लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उधमसिंह नगर जिले के हंसपुर खत्ता क्षेत्र में रहने वाले गुर्जर गुलाम नवी पुत्र नूर आलम एक पशुपालक है। वह इसी से अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। बताया गया है कि बीते 15 फरवरी को उनकी गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। गाय से जन्मे इस नवजात बछड़े के छह पैर और दो पूंछ के अलावा मूत्राशय के दो स्थान हैं। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। बछड़े को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस संबंध में पशुपालक गुलाम नवी का कहना है कि गाय के जन्मे बच्चे को देखकर वह भी हैरान है। उन्होंने बताया कि रनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी उनसे गाय के बछड़े की जानकारी ली। हालांकि अभी पशु विभाग के किसी अधिकारी ने गाय के विचित्र बछड़े के स्वास्थ्य की जांच नहीं की है। परंतु गुलाम नवी ने बछड़े के पूर्णतः स्वस्थ होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह बीते कई वर्षों से इस क्षेत्र में रहते हैं और गाय भैंस पालकर दूध बेच कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं।
(Nanakmatta News Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top