Ajay Bijalwan Surkanda Devi: उत्तराखंड मां सुरकंडा देवी दरबार के उपासक अजय बिजलवान
Published on

By
विश्व प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दरबार से तो आप परिचित ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तराखंड में भी ऐसा ही एक दरबार लगता है। जी हां.. बात हो रही है ऋषिकेश क्षेत्र के मुनि की रेती क्षेत्र में लगने वाले मां सुरकडा देवी डोली उपासक, भागवत आचार्य अजय बिजलवान महाराज के दिव्य दरबार की, जिसकी खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से प्रसारित हो रही है।
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
मंदिर के मुख्य पुजारी सचिन डबराल के अनुसार आचार्य अजय बिजलवान पर मां सुरकंडा देवी की कृपा बाल्यकाल से ही है। जब वह महाविद्यालय के छात्र थे, तभी से प्रत्येक रविवार को दिव्य दरबार लगाकर लोगों का कल्याण करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में कण-कण में भगवान मौजूद हैं। यहां अनेकों चमत्कार होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवी देवताओं की पावन भूमि है। यहां दैवीय चमत्कार होना कोई अचरज की बात नहीं है।
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
यह भी पढ़ें- जोशीमठ: बड़ी कश्मकश में यह परिवार, घर हुआ तबाह, पर कुल देवी नहीं है शिफ्ट होने को तैयार
आपको बता दें कि मां सुरकंडा देवी के दरबार में कुछ दंपति अपने नवजात शिशु के साथ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें लंबे समय बाद मां का संतान सुख मिला। इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी थे जो लंबे समय से आईसीयू में थे और मां की शक्ति से उनके दरबार में उपस्थित हुए। आपको बता दें कि मां सुरकंडा देवी का दरबार ऋषिकेश से नटराज चौक रिलायंस पेट्रोल पंप टिहरी रोड से आगे चंद्रा पैलेस होटल से आगे भुवनेश्वरी मंदिर भजन गढ़ रोड पर लगता है।
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
यह भी पढ़ें- चमोली: जोशीमठ से बाबा धीरेंद्र कृष्ण को बड़ी चुनौती अपनी शक्ति से सही करें टूटे घर
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मां सुरकडा देवी डोली उपासक, भागवत आचार्य अजय बिजलवान महाराज मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के डूब क्षेत्र के क्यारी पिडांस गांव के रहने वाले हैं। विस्थापित होने के बाद उनका परिवार हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र में रहता है। उन्होंने अपनी शिक्षा दर्शन महाविद्यालय ऋषिकेश से प्राप्त की है। वह बताते हैं कि महज चार वर्ष की उम्र से उन पर देवी की कृपा होने लगी थी। इसके साथ ही उनके ईष्ट देव घंटाकर्ण महाराज एवं कुलदेवी मां भुवनेश्वरी का भी उन पर आशीर्वाद है। यही कारण है कि कई मुसीबतें आने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बताया गया है कि उन पर सुरकंडा देवी अवतरित होती है। हालांकि उन्होंने सुरंकडा देव डोली की स्थापना कुछ ही वर्षों पूर्व की है, इससे पहले वह थाल (देवी का व्यक्ति के शरीर में अवतरण) द्वारा लोगों की समस्याओं का निदान करते थे
(Ajay Bijalwan Surkanda Devi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गाय ने दिया 6 पैर 2 पूंछ वाले बछड़े को जन्म विडियो आई सामने
सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।
Chamoli rain news today: चमोली आफत की बारिश: कुछ ही मिनटों में तबाही, बदरीनाथ हाईवे पांच...
Tehri Bus accident Today : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा मकान की छत पर गिरी बस, यात्रियों...
Chaha Ko hotel 2.0 : यूट्यूब पर रिलीज हुए गाने चाहा को होटल 2.0 मे जिंदा...
Daksh Karki CCRT scholarship: “पिता की विरासत को नई उड़ान: दक्ष कार्की को CCRT स्कॉलरशिप, उत्तराखंड...
Teacher Manju Bhandari Retirement : गांव ने विदा की मां सरस्वती: सेवानिवृत्त हुईं मंजू भंडारी, बच्चों...
Tehri Garhwal Car Accident: दर्दनाक हादसे का शिकार हुई कार, दो सगे भाइयों की गई जिंदगी,...