Connect with us
Uttarakhand news: Tanakpur to vande Bharat express train will run soon
Image : सांकेतिक फोटो ( Tanakpur to vande Bharat express train)

Home / UTTARAKHAND NEWS / खुशखबरी: टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद…

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

खुशखबरी: टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद…

1 min read

Tanakpur to vande Bharat express train  : टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की कवायद तेज, इज्जतनगर को मिलेंगी दो ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा..

Tanakpur to vande Bharat express train  : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर दिलचस्पी दिखाई है जिसके चलते पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से मुलाकात करते हुए इन रूटों पर वंदे भारत के संचालन का अनुरोध किया था वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस नैनीताल जिले के रामनगर से आगरा के बीच चलाने की योजना है जिसकी तैयारियां पहले से चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के इज्जत नगर रेल मंडल को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है जिसके चलते यात्रियों का सफर बेहद आसान और सुविधाजनक होने वाला है।

यह भी पढ़े :Ramnagar Chandigarh Express train update: रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस हुई शार्ट टर्मिनेट यहां तक होगा संचालन

बता दें राजधानी देहरादून से लखनऊ और देहरादून से दिल्ली के बीच वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है दूसरी ओर टनकपुर से दिल्ली के बीच सिर्फ दो ही नियमित ट्रेनें हैं जिनमें पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रोजाना और टनकपुर दौरान एक्सप्रेस का संचालन अप डाउन सप्ताह में चार दिन किया जाता है। दरअसल कुमाऊं मंडल को अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार है जिसके लिए इज्जतनगर मंडल वंदे भारत के लिए रूट तैयार कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की पैरवी के बाद टनकपुर दिल्ली के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही है। बता दें मई के पहले सप्ताह में उत्तराखंड के अधिकारियों ने मुरादाबाद और इज्जत नगर मंडल के डीआरएम समेत अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक कम से कम एक रूट पर वंदे भारत का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इन रूटों पर तलाशी जा रहीं वंदे भारत की संभावना

लालकुआं-दिल्ली, लालकुआं-कानपुर, रामनगर-आगरा, रामनगर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के रखे गए है विकल्प वहीं टनकपुर-दिल्ली रूट को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। मुरादाबाद मंडल के चार रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है जबकि दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल इस मामले में पिछड़ा हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि इज्जतनगर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेंगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top