Connect with us
Uttarakhand news: Tehri Garhwal Car Accident two brother lost life in Ghansali area
Image : social media ( Tehri Garhwal Car Accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News: टिहरी गढ़वाल के घनसाली में कार खाई में गिरी सगे भाइयों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल

Uttarakhand News: टिहरी गढ़वाल के घनसाली में कार खाई में गिरी सगे भाइयों की गई जिंदगी

1 min read

Tehri Garhwal Car Accident:  दर्दनाक हादसे का शिकार हुई कार, दो सगे भाइयों की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम

Tehri Garhwal Car Accident : उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर घनसाली भिलंगना ब्लॉक के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है जिसके चलते दो सगे भाइयों की जिंदगी चली गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है जिसके बाद उन्हें गहरा सदमा लगा है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Haldwani bike accident: हल्द्वानी अंतिम संस्कार से लौट रहे युवकों की बाइक हादसे में ग‌ई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली के भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के निवासी रमेश अंथवाल और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल एक अन्य युवक के साथ कार मे सवार होकर आज शनिवार को पुर्वांल गांव की ओर जा रहे थे। तभी अंथवाल गांव के पुर्वांल गांव मोटर मार्ग पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसके चलते तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें प्राथमिक अस्पताल पिलखी पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में रमेश अंथवाल और उनके बड़े भाई चिंतामणि ने दम तोड़ दिया था जबकि अन्य युवक को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे मे जान गवाने वाले रमेश अंथवाल शिक्षक थे जबकि उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे जो दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है जिसके बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top