Connect with us
Suyashi Tewari from Nainital created a influencer world record by chanting mantras Uttarakhand latest news today
फोटो देवभूमि दर्शन Suyashi Tewari Nainital

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: नैनीताल की तीन वर्ष की सुयशी तिवारी ने मंत्रोच्चार से बनाया विश्व रिकॉर्ड देखें वीडियो….

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: नैनीताल की तीन वर्ष की सुयशी तिवारी ने मंत्रोच्चार से बनाया विश्व रिकॉर्ड देखें वीडियो….

1 min read

Suyashi Tewari from Nainital created a influencer world record by chanting mantras Uttarakhand latest news today: नैनीताल की नन्हीं सुयशी तिवारी का कमाल: तीन साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड, मंत्रोच्चार की अद्भुत क्षमता ने सभी को किया प्रभावित

Suyashi Tewari from Nainital created a influencer world record by chanting mantras Uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस बात को एक बार फिर सही साबित कर दिखाया है महज नैनीताल जिले की 3 साल की नन्ही गुड़िया सुयशी तिवारी ने। जी हां… जिस उम्र में बच्चे शब्दों की बुनियादी पहचान सीखते हैं, उस उम्र में मल्लीताल निवासी तीन साल चार माह की सुयशी तिवारी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से विशेषज्ञों तक को हैरान कर दिया है। दरअसल सुयशी का नाम Influencer Book of World Records में दर्ज हो चुका है। संस्था ने 13 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी करते हुए उसकी इस अद्भुत उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अमित बेलवाल ने कर दिखाया ऐसा काम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम हुआ दर्ज

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में सुयशी की मां तनुजा तिवारी ने बताया कि, सुयशी ने 29 सितंबर 2025 को ठीक तीन वर्ष चार माह और तीन दिन की आयु में मात्र एक मिनट में ‘कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने…’ मंत्र का दस बार स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण कर दिखाया। रिकॉर्ड टीम ने जब इस प्रदर्शन का वीडियो देखा तो वे भी उसकी एकाग्रता और सटीक उच्चारण देखकर हैरान रह गए। आपको बता दें कि इतनी कम उम्र में इतनी सहजता से मंत्रोच्चार कर पाना सामान्य नहीं माना जाता।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा की निहारिका बिष्ट का हुनर तो देखिए छा गई पहाड़ में मोबाइल रिपेयरिंग की दुनिया में

वर्तमान में गुरूग्राम में रहता है सुयशी का परिवार Suyashi Tewari Nainital influencer world record

बताते चलें कि नैनीताल शहर के मल्लीताल में 26 दिसंबर 2022 को आदित्य तिवारी और तनुजा तिवारी के घर जन्मी सुयशी वर्तमान में गुरुग्राम में रहती है, जहां उसके पिता कार्यरत हैं। गुरूग्राम के लंदन किड्स स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ रही सुयशी को घर में नियमित रूप से आध्यात्मिक माहौल मिलता है। परिवार का कहना है कि उसे बचपन से ही मंत्रों और भजनों में स्वाभाविक रुचि रही है। धीरे-धीरे यही रुचि उसकी असाधारण क्षमता में बदल गई। परिजनों के मुताबिक वे सिर्फ उसे प्रोत्साहित करते हैं, बाकी सुयशी स्वयं ही इस दिशा में ज्यादा रुचि लेती है। उसकी सीखने की गति और मंत्रों को याद रखने की क्षमता कई बार उन्हें भी आश्चर्य में डाल देती है।
यह भी पढ़ें- वाह! पिथौरागढ़ के विजय प्रकाश जोशी ने किया ऐसा काम, दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम

20 से अधिक मंत्र कंठस्थ, हनुमान चालीसा भी पूरी याद

सुयशी की उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन उसकी स्मरण शक्ति विलक्षण है। वह 20 से अधिक मंत्र कंठस्थ बोल लेती है और पूरी हनुमान चालीसा भी बिना किसी रुकावट के पढ़ जाती है। रिकॉर्ड संस्था ने अपने पत्र में लिखा है कि यह उपलब्धि लगातार अभ्यास, ध्यान और उसकी सीखने की तेज गति का परिणाम है। संस्था ने यह भी माना कि इतनी कम उम्र में आध्यात्मिक विषयों के प्रति जागरूकता आज के समय में एक प्रेरक उदाहरण है।

विश्व रिकॉर्ड से मिले प्रमाण पत्र में संस्था ने सुयशी की प्रतिभा को “उभरती हुई मानसिक क्षमता और अनुशासन की मिसाल” बताया है। उनका कहना है कि सुयशी न केवल अपनी स्पष्ट उच्चारण क्षमता से प्रभावित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि शुरुआती उम्र में बच्चों में किस तरह दिव्य भाव और सकारात्मक ऊर्जा विकसित की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- पौड़ी के शिक्षक पंकज सुंदरियाल का हुनर देखिए माचिस की तीलियों से बनाया केदारनाथ धाम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top