Connect with us
Uttarakhand News: Teacher who raped student in Dehradun Chakrata arrested from Nainital
Image : social media ( Dehradun teacher Arrested)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: देहरादून में छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: देहरादून में छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

1 min read

Dehradun teacher Arrested: युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार, युवती ने उठाया था खौफनाक कदम….

Dehradun teacher Arrested : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बीते 10 अप्रैल को एक बेहद शर्मनाक घटना की खबर सामने आई थी जहाँ पर एक प्राथमिक शिक्षक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद युवती ने इस घटना से परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लिया था हालांकि उसके परिजनों द्वारा उसे सही समय पर अस्पताल ले जाया गया जिसके कारण उसकी जिंदगी बच गई। वहीं युवती के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना देते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया था जिसे पुलिस द्वारा नैनीताल से हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Almora Teacher News: अल्मोड़ा में नाबालिग छात्रा को लेकर फरार शिक्षक गिरफ्तार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के विकासनगर के जौनसार बावर के चकराता ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पियाराम जोशी ने बीते 9 अप्रैल को एक छात्र को फोन कर अपने बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिए बनाने के लिए आने को कहा जिस पर छात्र ने बीते 10 अप्रैल की सुबह अपनी बहन को काम के लिए शिक्षक के बगीचे में भेज दिया था जहां पर दोपहर के समय शिक्षक ने उसकी बहन को काम से थकान होने के कारण पेड़ की छांव में बैठ जाने को कहा और इतने में ही कुछ देर बाद शिक्षक युवती से छेड़छाड़ कर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था । युवती जब घर पहुंची तो उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसको सुनकर उनके होश उड़ गए। आरोप है कि शिक्षक ने किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं युवती की सगाई होने वाली थी लेकिन इस घटना से परेशान होकर युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया था हालांकि परिजनों के सही समय पर युवती को अस्पताल ले जाए जाने पर उसकी जान बच गई मगर आरोपी शिक्षक इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। वहीं पीड़िता के भाई का आरोप था कि उन पर आरोपी शिक्षक द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी पीड़िता के भाई ने पुलिस प्रशासन को देते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था । पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम लगातार आरोपी शिक्षक को ढूंढ रही थी वही इस बीच बीते बुधवार को आरोपी शिक्षक पियाराम जोशी को नैनीताल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top