Connect with us
Uttarakhand news today: 15-year-old vehicles scrapped in Uttarakhand, 60-day ultimatum uttarakhand scrap policy 2026
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन मिला 60 दिन का अल्टीमेटम

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन मिला 60 दिन का अल्टीमेटम

1 min read

Uttarakhand news today: उत्तराखंड में 15 साल पुराने वाहनों के लिए नया आदेश जारी, वाहनों को स्क्रैप के लिए 60 दिन का दिया गया अल्टीमेटम

Uttarakhand news today: 15-year-old vehicles scrapped in Uttarakhand, 60-day ultimatum uttarakhand scrap policy 2026: उत्तराखंड को पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य माना जाता है ,जहां पर 15 साल की आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को परिचालन से बाहर कर स्क्रैप कराने को लेकर सरकारी विभाग लापरवाही अपना रहा है ,जिसके कारण प्रदेश मे प्रदूषण बढ़ रहा है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रूख अपनाया है। बोर्ड ने सभी सरकारी विभागों को अल्टीमेटम दिया है कि वो 60 दिन के भीतर ऐसे वाहनों को स्क्रैप करना सुनिश्चित करें जो 15 साल की आयु पूरी कर चुके है।

यह भी पढ़े :Jubin nautiyal marriage news: जुबिन नौटियाल ने की शादी बचपन की दोस्त के साथ लिए 7 फेरे

बता दें उत्तराखंड में निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके वाहनो को चलन से बाहर करने के लिए सरकार ने वर्ष 2023 में स्क्रैप नीति लागू की थी। सरकारी विभागों के वाहनों के लिए इस नीति का अनुपालन करना अनिवार्य है। हालांकि निजी वाहनों के लिए यह व्यवस्था स्वैच्छिक आधार पर की गई है ,जिसके तहत निजी पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर वाहन स्वामी को नए वाहन के पंजीकरण पर अधिकतम ₹50,000 तक की छूट का प्रावधान किया गया है।

पुराने वाहनों को करना होगा स्क्रैप ( Uttarakhand news today)

बताते चले पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप करने पर नए व्यावसायिक वाहन के वार्षिक कर में 8 वर्ष तक 15% की छूट देने का प्रावधान है। इस नीति के लागू होने के बाद उम्मीद जताई गई थी सरकारी विभागों में आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को चलन से बाहर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :Monsoon 2026 forecast: इस साल कम बरसेंगे बदरा, IMD बोला कमजोर रह सकता है मानसून

15 साल की आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप करने के आदेश (Scrap Vehicles Uttarakhand news) 

विभाग 15 साल की आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप करने में जरा भी रुचि नहीं ले रहे हैं, जबकि ऐसे वाहनों की संख्या 10,000 से अधिक मानी जा रही है। आयु सीमा पूरी करने के बाद जो वाहन संचालित हो रहे हैं वह प्रदूषण फैलाने का कारण बन रहे हैं। इसलिए ऐसे वाहनों को स्क्रैप करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई 60 दिन के भीतर वाहन स्क्रैप नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top