UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Uttarakhand news: धारचूला में भारी बारिश से पुल टूटा चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग बंद
1 min read
Dharchula News Today| Uttarakhand weather news|धारचूला में भारी बारिश से हालात बिगड़े, पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह टूटा
Uttarakhand news today: Bridge Washed Away After Heavy Rain in Dharchula and Cuts Off China Border Road|Dharchula Rain News| Uttarakhand Weather News| Uttarakhand News| उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मूसलाधार बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं, एक पैदल पुल बह गया है और चीन सीमा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर मलबा आने से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इसके चलते सीमा से जुड़े कई गांवों का संपर्क भी कट गया है, जबकि आदि कैलास यात्रा पर निकले श्रद्धालु भी रास्ते में फंस गए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: बागेश्वर में भांजी से दुष्कर्म पर मामा को 20 साल की सजा….
भारी बारिश से बंद हुए कई प्रमुख मार्ग (Dharchula Road Block)
शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तवाघाट के पास पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने के कारण यातायात ठप हो गया। वहीं आदि कैलास मार्ग पर मलघाट क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्रा प्रभावित हो गई है।
चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह बाधित (China Border Road Closed)
तवाघाट-लिपूलेख यानी कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग भी बंद हो गया है। इसके अलावा तवाघाट-सोबला-तिदाग मार्ग पर चार से पांच स्थानों पर मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। इसके कारण चीन सीमा से जुड़े पांच दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क बाकी क्षेत्रों से टूट गया है।
पैदल पुल बहने से बढ़ी लोगों की परेशानी (Bridge Washed Away)
धारचूला तहसील मुख्यालय में लगातार बारिश के चलते घटखोला से सीनियाखोला को जोड़ने वाला पैदल पुल तेज बहाव में बह गया। पुल टूटने के बाद सीनियाखोला के पास रहने वाले सात परिवारों ने पूरी रात डर और चिंता के बीच जागकर बिताई।
आदि कैलास यात्री भी रास्ते में फंसे (Adi Kailash Yatra News)
राष्ट्रीय राजमार्ग और सीमा क्षेत्र की सड़कें बंद होने से आदि कैलास यात्रा पर निकले श्रद्धालु भी बीच रास्ते में फंस गए हैं। धारचूला से व्यास और दारमा घाटी की ओर जाने वाले कई वाहन तवाघाट में ही रुके हुए हैं। लगातार खराब मौसम के कारण आवाजाही सामान्य होने में समय लग सकता है।
यह भी पढ़े :Haldwani bike Accident: हल्द्वानी ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग 11वीं के छात्र की गई जिंदगी
82 मिमी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट (Uttarakhand Heavy Rain)
क्षेत्र में बीती रात करीब 82 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम को देखते हुए ही सफर करने की अपील की है।
