Connect with us
Dehradun Ramnagar Train timing: Travel from Ramnagar to Dehradun train fare ₹135 timetable timing route schedule
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Ramnagar Train timing)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun ramnagar train: रामनगर से देहरादून ट्रेन महज 135 ₹ में करें सफर जाने टाइम टेबल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun ramnagar train: रामनगर से देहरादून ट्रेन महज 135 ₹ में करें सफर जाने टाइम टेबल

1 min read

Dehradun Ramnagar Train timing: Travel from Ramnagar to Dehradun train fare ₹135 timetable timing route schedule. Dehradun Ramnagar Train timing: देहरादून से रामनगर का सफर करें मात्र 135 रूपये में जानें ट्रेन का टाइम टेबल

Dehradun Ramnagar Train timing: Travel from Ramnagar to Dehradun train fare ₹135 timetable timing route schedule. Dehradun Ramnagar Train timing उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से नैनीताल जिले के रामनगर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। दरअसल 135 रुपये में देहरादून से रामनगर का सीधा सफर यात्री तय कर सकेंगे। रेलवे ने 5 अगस्त से चलने वाली दून रामनगर एक्सप्रेस की ऑनलाइन बुकिंग के साथ सभी श्रेणियों का किराया जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news : बागेश्वर के कपकोट सरयू में बहे राकेश का दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

बता दें देहरादून रामनगर एक्सप्रेस की सेकंड सिटिंग का किराया 135 रुपये तय किया गया है जबकि स्लीपर क्लास के लिए 215 रुपये देने होंगे। इसके अलावा वातानुकूलित सफर के लिए एसी चेयरकार का किराया 460 रुपये एसी थ्री टियर का किराया 520 रुपये और एसी टू टियर का किराया 725 रुपये रखा गया है।

ट्रेन का शेड्यूल जारी ( dehradun to Ramnagar train news)

गाड़ी संख्या-15310 रामनगर से सुबह 05:50 बजे चलकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या-15309 उसी दिन शाम 03:55 बजे दून से रवाना होगी। ये ट्रेन हरिद्वार (शाम 05:27), नजीबाबाद (शाम 06:26), मुरादाबाद (रात 08:25) पहुंचेगी। यहां से पीपलसाना, रोशनपुर और काशीपुर से होकर देर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून में बड़ा हादसा उफनती गोहना नदी में बहा स्कूटी सवार

हफ्ते में दो दिन होगा ट्रेन का संचालन

ट्रेन संख्या 15310/15309 रामनगर-दून एक्सप्रेस का नियमित संचालन 5 अगस्त से शुरू होगा। ट्रेन हर सप्ताह में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी।

18 जुलाई को दिखाई गई थी हरी झंडी

गौर हो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके साथ ही रामनगर से देहरादून तक ट्रेन चलाने की लंबे समय से चली आ रही स्थानीय निवासियों की मांग पूरी हो गई थी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top