Connect with us
Haldwani bike Accident today: truck bike Accident 11th class student siddarth died lalkuan road news
फोटो सोशल मीडिया अपने पिता के साथ सिद्धार्थ Haldwani bike Accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani bike Accident: हल्द्वानी ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग 11वीं के छात्र की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani bike Accident: हल्द्वानी ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग 11वीं के छात्र की गई जिंदगी

1 min read

Haldwani bike Accident today lalkuan news today Karate coach udayraj singh uttarakhand truck accident haldwani road Accident today हल्द्वानी में रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने उजाड़ दिया परिवार, 15 वर्षीय सिद्धार्थ की मौत, दोस्त अयान ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा

Haldwani bike Accident today: truck bike Accident 11th class student siddarth died lalkuan road news: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। गोरापड़ाव के पास रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक में आग लग गई और वह कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। इस हादसे में 15 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अयान गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

घर पर कोई नहीं था, इसलिए घूमने निकले थे दोनों दोस्त (haldwani Road Accident today)

हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गोरापड़ाव स्थित हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के लालकुआं के वार्ड नंबर-4 निवासी सिद्धार्थ के माता-पिता किसी काम से उत्तर प्रदेश के बदायूं गए हुए थे। घर पर अकेला होने के कारण सिद्धार्थ अपने पड़ोसी और करीबी दोस्त अयान के साथ घूमने निकल गया था। दोनों हल्द्वानी बाजार से खरीदारी और घूमने के बाद बाइक से वापस लालकुआं लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद धू-धू कर जल उठी बाइक (haldwani Bike Fire)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह सड़क के बीचोंबीच जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस भीषण दुर्घटना में सिद्धार्थ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अयान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन का पोता था सिद्धार्थ (lalkuan news today)

हादसे में जान गंवाने वाला सिद्धार्थ सिंह लालकुआं के वार्ड नंबर-4 का निवासी था। वह कक्षा 12 का छात्र था और पढ़ाई में भी अच्छा माना जाता था। सिद्धार्थ के दादा लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। उसके पिता उदयवीर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ बच्चों को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण भी देते हैं और राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी एवं कोच रह चुके हैं। उसकी मां उत्तर प्रदेश के बहेड़ी में सरकारी शिक्षिका हैं। परिवार में सिद्धार्थ सबसे छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन वंशिका सिंह है, जिसने हाल ही में नीट (NEET) परीक्षा दी है। सिद्धार्थ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पड़ोसी ही नहीं, गहरे दोस्त भी थे दोनों (lalkuan accident news today)

गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय अयान, पुत्र शमशेर, भी लालकुआं के वार्ड नंबर-4 का निवासी है। दोनों परिवारों के घर आमने-सामने हैं और सिद्धार्थ तथा अयान बचपन से ही अच्छे दोस्त थे। गुरुवार को दोनों एक साथ घर से निकले थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर इतनी दर्दनाक त्रासदी में बदल जाएगा।

आईसीयू में भर्ती अयान, हालत बनी हुई नाजुक (uttarakhand bike Accident today)

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल दोनों युवकों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया, जबकि अयान को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

माता-पिता को परीक्षा के बीच मिली बेटे की मौत की खबर (uttarakhand news live today)

घटना के समय सिद्धार्थ की मां अपनी भर्ती परीक्षा देने बदायूं गई हुई थीं। उनके साथ पिता उदयवीर सिंह भी मौजूद थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वे तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे वार्ड नंबर-4 में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों का तांता परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पहुंचने लगा।

गोरापड़ाव कट फिर बना हादसे की वजह (nainital road Accident today)

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोरापड़ाव कट के आसपास अक्सर वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलते हैं और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी होती है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और नियमों के उल्लंघन के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी, रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच (nainital Police news accident Investigation)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। सिद्धार्थ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक चालक किस परिस्थिति में रॉन्ग साइड से वाहन चला रहा था। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: रामनगर में डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top