Connect with us
Uttarakhand news today: dehradun panchkula family suicide case
Image : social media ( Uttarakhand family suicide case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी, कर्ज से थे परेशान बच्चे भी शामिल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी, कर्ज से थे परेशान बच्चे भी शामिल

1 min read

Uttarakhand family suicide case:  कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, कार से बरामद हुए सभी के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..

Panchkula family suicide case : हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देनी वाली घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर कर्ज में डूबे उत्तराखंड के परिवार के 7 लोगो ने जहर खाकर खुदकुशी की है। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के मुताबिक मृतको में दंपती समेत तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी शामिल है जिनके शव कार से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पूरे घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी जिसके चलते उन्हें गुजारा भत्ता करने में काफी परेशानी हो रही थी इसलिए सभी ने एक साथ जीवन लीला सम्पात कर दी ।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ हादसा: क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के 2 जवानों और पोस्टमास्टर समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के पंचकूला शहर के सेक्टर 27 मे उस दौरान सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर्ज मे डूबे होने के कारण जहर खाकर मौत को गले लगाया है। मरने वालों में दो दंपति तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल है जिनमे दो की शिनाख्त प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार राजधानी देहरादून के कौलागढ़ के रहने वाला था , कार देहरादून नंबर की बताई जा रही है जिसका नम्बर UK07DY3055 है। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को रात करीब 11:00 112 नंबर डायल करते हुए बताया की मकान नंबर 1204 के बाहर एक कार खड़ी है जिसमें कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हुई जहां से उन्होंने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर 26 के निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां पर घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला जिसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया लेकिन किसी को बचाया ना जा सका ।

कर्ज मे डूबा था परिवार ( Uttarakhand family suicide case) 

सूत्रों की माने तो प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रेवल का कारोबार शुरू किया था जो चल ना सका और उन्हें इस कारोबार में घाटा होने लगा जिसके कारण पूरा परिवार कर्ज में इतना डूब गया था कि उनके पास गुजारा करने के भी साधन नहीं बचे थे जिसके तहत उन्होंने इतने बड़े आत्मघाती कदम को उठाने का निर्णय लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top