Connect with us
Uttarakhand: Pithoragarh bageshwar road accident today shama road

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ हादसा: क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के 2 जवानों और पोस्टमास्टर समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ हादसा: क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के 2 जवानों और पोस्टमास्टर समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि

1 min read

Pithoragarh bageshwar road accident: गुरुवार की सुबह पिथौरागढ़ बागेश्वर रोड पर हुए वाहन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार की सुबह हुए हादसे में नायब तहसीलदार द्वारा 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। सभी मृतक बागेश्वर जिले के शामा, कपकोट के रहने वाले है। बता दें कि मृतकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेना के दो जवान और पोस्टमास्टर भी शामिल है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बागेश्वर जिले की सीमांत उप तहसील शामा से मुनस्यारी के होकरा मंदिर में पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे यात्रियों से भरा वाहन संख्या UK02TA-0845 होकरा गोदाम के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रामगंगा नदी किनारे लगभग 600 मीटर गहरी खाई में समा गया।

जिससे इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना का कारण सड़क पर गड्ढा बताया जा रहा है जिस कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन खाई में गिर गया। मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(Pithoragarh bageshwar road accident)

मृतकों की सूची कुछ इस प्रकार से है
1)किशन सिंह उम्र 64 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
2)धर्म सिंह उम्र 69 पुत्र पदम सिंह, निवासी शामा, कपकोट
3)कुंदन सिंह उम्र 58 वर्ष(क्षेत्र पंचायत सदस्य) पुत्र खीम सिंह, निवासी शामा, कपकोट बागेश्वर
4)निशा उम्र 24 वर्ष पत्नी उमेश सिंह, निवासी शामा
5)उमेश सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
6)शंकर सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, निवासी शामा,
7)महेश सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र महेश सिंह, (चालक) भनार, कपकोट
8)सुंदर सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह, शामा
9)खुशाल सिंह उम्र 64 वर्ष पुत्र उदय सिंह, भनार, बागेश्वर
10)दान सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र मंगल सिंह, भनार, बागेश्वर
बताते चलें कि शंकर सिंह और सुंदर सिंह दोनों सेना में सेवारत थे। इन दिनों दोनों ही छुट्टी पर घर आये हुए थे। दान सिंह पुत्र मंगल सिंह शामा पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर थे।। वही मृतक क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह भी आर्मी से सेवानिवृत्त हो चुके थे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top