Connect with us
Uttarakhand news today: mehra family murder case kotdwar pauri garhwal.
Image : social media ( Kotdwar murder case today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kotdwar news: कोटद्वार जमीन विवाद को लेकर युवक ने ले ली अपने ताऊ ताई की जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar news: कोटद्वार जमीन विवाद को लेकर युवक ने ले ली अपने ताऊ ताई की जिंदगी

1 min read

Kotdwar murder case today : जमीन विवाद को लेकर युवक ने अपने ताऊ, ताई को उतारा मौत के घाट, परिजनो मे मचा कोहराम...

Kotdwar Pauri Garhwal news today:  उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार से एक दिल दहला देने वाले वारदात की खबर सामने आ रही है जहां पर जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ताऊ ताई पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला किया है जिसके चलते दोनों की जिंदगी चली गई।इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं मृतकों के परिजन सदमे मे है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Haridwar crime news: हरिद्वार में प्रसाद विक्रेता की हत्या, मुंह व सिर पर पत्थरों से किए वार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौडी जिले के कोटद्वार के कण्वघाटी के भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सिगड्डी के दलीपपुर गांव के निवासी 70 वर्षीय कृपाल सिंह मेहरा और उनके सगे भाई कुंदन सिंह मेहरा के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था । इस बीच बीते 19 मई की रात करीब 9:30 बजे के बाद कृपाल सिंह ट्रैक्टर ट्राली से अपने खेत के पास पत्थर गिरवा रहे थे जिसकी जानकारी गंदरियाखाल के निवासी उनके भाई कुंदन सिंह के बेटे राहुल मेहरा को लगी तो वो मौके पर पहुँचा और पत्थर डालने को लेकर झगड़ने लगा। तभी कृपाल सिंह और उनकी पत्नी नंदी देवी खेत में आ गए जिस पर उनका विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने लोहे के पाइप से दोनों पर जानलेवा हमला किया जिसके चलते नंदी देवी और कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नंदी देवी ने दम तोड़ दिया जबकि कृपाल सिंह को बेस अस्पताल कोटद्वार से हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनके सिर और पैर का ऑपरेशन भी हुआ लेकिन बीते गुरुवार के दिन उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घर में दोहरी मौत के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया था वहीं युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top