UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news today: ऋषिकेश UJVNL JE 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
1 min read
Uttarakhand news today: UJVNL JE Bribe Case Uttarakhand Vigilance Raid Rishikesh Bribery News यूजेवीएनएल का जेई 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ट्रैप में रंगेहाथ दबोचा गया फैसल खान
Uttarakhand news today: Rishikesh UJVNL JE Faisal Khan arrested while taking a bribe case of Rs 50,000 uttarakhand corruption news today: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के एक अवर अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई पर टेंडर दिलाने और भुगतान प्रक्रिया में मदद करने के बदले ठेकेदार से पैसे मांगने का आरोप है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया, जहां से कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Anupama chaudhary pilot: पायलट अनुपमा चौधरी ने टिहरी में बचाई 6 हेलीकॉप्टर यात्रियों की जान
टेंडर दिलाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत (rishikesh Bribery Case UJVNL Corruption Case uttarakhand)
मामला ऋषिकेश स्थित यूजेवीएनएल कार्यालय से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार ऊधमसिंहनगर के एक ठेकेदार ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक छोटे कार्य के टेंडर में भाग लेने के बाद उनसे रिश्वत की मांग की गई। आरोप है कि यूजेवीएनएल में तैनात जेई फैजल खान ने ठेकेदार से संपर्क कर कहा कि यदि वह टेंडर प्रक्रिया और भुगतान में मदद चाहते हैं तो इसके लिए रकम देनी होगी। शुरुआत में आरोपी ने एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन बाद में सौदा 50 हजार रुपये पर तय हुआ।
विजिलेंस ने बिछाया जाल (Vigilance Trap uttarakhand Corruption Case)
ठेकेदार रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस से कर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजना बनाकर ट्रैप टीम तैयार की गई। बृहस्पतिवार को आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर ऋषिकेश बुलाया। जैसे ही फैजल खान ने पैसे लिए, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी बैराज स्थित कार्यालय परिसर में की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी पूरी तरह रंगेहाथ पकड़ा गया।
सात साल से तैनात था आरोपी जेई (JE Caught Taking Bribe Corruption Investigation)
सूत्रों के अनुसार फैजल खान पिछले करीब सात वर्षों से ऋषिकेश कार्यालय में तैनात था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इससे पहले भी टेंडर और भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताएं तो नहीं हुईं। विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी के घर और कार्यालय से कई जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand helicopter emergency landing: टिहरी बद्रीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग
स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश होगा आरोपी (Uttarakhand Corruption News Anti Corruption Action)
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार जेई को शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने लोगों से भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाई (Uttarakhand Vigilance Uttarakhand Latest Crime News)
गौरतलब है कि इससे पहले भी विजिलेंस विभाग लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करता रहा है। हाल ही में रायवाला क्षेत्र में एक खंड शिक्षा अधिकारी को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। अब यूजेवीएनएल के जेई की गिरफ्तारी के बाद सरकारी विभागों में सतर्कता एजेंसियों की सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
