UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल
Divyanshu Topwal navy Lieutenant: टिहरी गढ़वाल के दिव्यांशु तोपवाल बने नेवी सब लेफ्टिनेंट
1 min read
Tehri Garhwal news today divyanshu topwal navy sub Lieutenant breaking news today टिहरी के दिव्यांशु तोपवाल बने भारतीय नौ सेना में सब-लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
Uttarakhand news today Tehri Garhwal news today divyanshu topwal became Indian Navy sub lieutenant chamba Indian Navy news today divyanshu topwal navy sub lieutenant tehri garhwal news today उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। विकासखंड चंबा के ग्राम बागी (मल्ली बीपुरम) निवासी दिव्यांशु तोपवाल का चयन भारतीय नौ सेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना हुआ है। दिव्यांशु की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और दिव्यांशु ने अपनी मेहनत से इसे साबित भी कर दिया है।
शिक्षा से लेकर चयन तक का सफर (Indian Navy Selection divyanshu topwal navy Lieutenant)
दिव्यांशु तोपवाल के पिता धर्म सिंह तोपवाल राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता किरण तोपवाल गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा शिक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता दी, जिसका सकारात्मक परिणाम आज पूरे परिवार के सामने है। दिव्यांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नई टिहरी स्थित एनटीआईएस पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने देशसेवा का सपना देखा और भारतीय नौ सेना की तैयारी शुरू कर दी। लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने नौ सेना की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली।
अब केरल में लेंगे सैन्य प्रशिक्षण (INA Ezhimala chamba tehri garhwal news today)
भारतीय नौ सेना में चयन के बाद दिव्यांशु अब केरल स्थित आईएनए एझिमाला में 11 महीने का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण भारतीय नौ सेना के अधिकारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और रणनीतिक कौशल को विकसित किया जाता है। परिवार के लोगों का कहना है कि दिव्यांशु बचपन से ही अनुशासित और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने गांव के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।
माता-पिता ने जताया गर्व (divyanshu topwal navy Lieutenant)
दिव्यांशु के पिता धर्म सिंह तोपवाल ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका बेटा अब देश की सेवा करेगा और भारतीय नौ सेना में रहकर राज्य व क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। वहीं माता किरण तोपवाल ने इसे परिवार के लिए गर्व और भावुक क्षण बताया। दिव्यांशु की सफलता के बाद क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और परिचितों ने परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- Udita paneru basketball player: नैनीताल की उदिता पनेरू नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
