UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand news today: चमोली बद्रीनाथ में टूटा बर्फ का पहाड़ कंचनजंगा ग्लेशियर में एवलांच
1 min read
Kanchanganga Kanchenjunga Glacier Avalanche Badrinath Glacier News Uttarakhand Glacier Burst today uttarakhand breaking news today: बदरीनाथ के पास कंचनगंगा क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Uttarakhand news today: uttarakhand glacier burst in Chamoli Badrinath dham, avalanche Kanchenjunga glacier Badrinath Avalanche Video Glacier Breaking Video: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से एक बार फिर ग्लेशियर गतिविधियों की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से हड़कंप मच गया है कि। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और आपदा विभाग की सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऊंचाई वाले क्षेत्र से भारी बर्फ का हिस्सा तेजी से नीचे की ओर खिसकता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल जरूर बढ़ी, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बताया है।
हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रही ग्लेशियर गतिविधियां (Chamoli Glacier News Himalayan Glacier Activity Uttarakhand Avalanche News)
विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में दिन के समय तेज धूप और रात में तापमान में अचानक गिरावट के कारण ग्लेशियरों में दरारें पड़ने लगती हैं। कई बार बर्फ के बड़े हिस्से कमजोर होकर नीचे की ओर खिसक जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। हिमालयी क्षेत्रों में हर वर्ष इस प्रकार की प्राकृतिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं, लेकिन लगातार बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण अब इन घटनाओं को अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। प्रशासन भी ऐसे इलाकों में लगातार निगरानी बनाए हुए है।
पुलिस प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की (Chamoli Police Alert Chamoli Glacier News Badrinath Dham Latest News)
चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह ग्लेशियर हर वर्ष धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकता है और आगे जाकर कंचनगंगा क्षेत्र में रुक जाता है। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारियों पर भरोसा न करने और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं (Kanchenjunga Avalanche History UTTARAKHAND Chamoli Avalanche Update Glacier Viral Video )
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में इससे पहले भी कई बार ग्लेशियर टूटने और हिमस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अक्टूबर 2025 में भी बदरीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र से इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी। वहीं फरवरी 2025 में चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए बड़े हिमस्खलन ने पूरे देश को झकझोर दिया था। चीन सीमा के निकट हुए उस हादसे में कार्यरत 54 मजदूर बर्फ में दब गए थे। भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने बड़े रेस्क्यू अभियान के जरिए 46 लोगों को सुरक्षित निकाला था, जबकि आठ लोगों की जान चली गई थी।
आपदा प्रबंधन विभाग की पैनी नजर (Disaster Management Uttarakhand news today chamoli breaking news)
राज्य के हिमालयी इलाकों में लगातार बदलते मौसम और ग्लेशियरों की हलचल को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है। विशेष रूप से बदरीनाथ, माणा और कंचनगंगा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमें लगातार अपडेट ले रही हैं। चारधाम यात्रा सीजन के दौरान इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से देखा जा रहा है ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड मैदान में लू हीटवेव करेगी परेशान पहाड़ में बारिश से मिलेगी राहत
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
