Connect with us
Uttarakhand weather today: Heatwave will trouble plains, rain will bring relief in hills uttarakhand heatwave alert 2026 uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather today)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड मैदान में लू हीटवेव करेगी परेशान पहाड़ में बारिश से मिलेगी राहत

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड मैदान में लू हीटवेव करेगी परेशान पहाड़ में बारिश से मिलेगी राहत

1 min read

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी मैदानी जिलों में लू का प्रकोप रहेगा जारी , पहाड़ों मे बदलेगा मौसम

Uttarakhand weather today: Heatwave will trouble plains, rain will bring relief in hills uttarakhand heatwave alert 2026 uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर कुछ पर्वतीय क्षेत्रों तक भीषण गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है, जिसके कारण दिनभर चटक धूप देखने को मिल रही है। आने वाले एक दो दिनों कि अगर बात करें तो मैदानी जिलों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: भीषण गर्मी से बेहाल उत्तराखण्ड 40 पार पहुंचा पारा लू हिट वेव अलर्ट

बता दें आज 24 मई रविवार व 25 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले मे कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व गर्जन की सम्भावना जताई है। अगले दो दिन बाद हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून, पौडी,नैनीताल, चम्पावत समेत 6 जिलों मे हीट वेव की आशंका जताई गई है। बीते दिन की अगर बात करें तो मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

नौतपा देगा दस्तक ( Uttarakhand weather update)

बताते चलें 25 मई से भारत में ‘नौतपा’ (Nautapa) की शुरुआत होने वाली हैं जो 2 जून तक चलेगा। नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा जिसके कारण अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी, लू और प्रचंड तापमान (40°-50°C से ज्यादा) रहने की संभावना है। नौतपा यानी इन नौ दिनों को साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है। भारत में नौतपा का खेती से गहरा संबंध माना जाता है। किसानों का मानना है कि नौतपा जितना ज्यादा तपता है उतना ही मानसून बेहतर होता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top