Connect with us
Uttarakhand news: UK board result improvement UK Board Compartment Exam 2026
Image : सांकेतिक फोटो ( UK board result improvement 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UK Board Result Improvement: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों को बड़ा मौका

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UK Board Result Improvement: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों को बड़ा मौका

1 min read

UK board result improvement 2026: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल रहे छात्रों को मिलेगी राहत, दोबारा परीक्षा का मिलेगा मौका..

Uttarakhand news: UK board result improvement UK Board Compartment Exam 2026: उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान बोर्ड परीक्षा में असफल रहे छात्र छात्राओं को दोबारा परीक्षा परिणाम सुधारने का अवसर दे रहा है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड में लाखों श्रमिकों को मिली पीएफ बीमा की सौगात- PF benefits for workers

बता दें उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं का दसवीं और बारहवीं का परिणाम अच्छा नहीं रहा ,उनके लिए एनआईओएस यानी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालई शिक्षा संस्थान ने स्ट्रीम 2 परीक्षा योजना शुरू की है। इस परीक्षा के तहत जिन छात्र-छात्राओं के एक या अधिक विषयों में कम अंक रह गए हैं या वे फेल हो गए हैं वो इस व्यवस्था के तहत असफल विषयों की परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: मौसम का यलो अलर्ट जारी 5 दिन बारिश आंधी तूफान की आंशका

30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

बताते चले परीक्षा के लिए आवेदन 30 मई तक किया जा सकता है। इसके अलावा अक्टूबर नवंबर में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी जिसका परिणाम दिसंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। योजना के आधार पर छात्र अपने मूल बोर्ड के दो पास किए हुए विषयों के अंक एनआईओएस के परिणाम में यथावत रूप से जोड़ सकते हैं, जिससे उन्हें केवल तीन विषयों की परीक्षा ही देनी होगी।

आधिकारिक वेबसाइट

छात्र एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट www.nios.ac.in और sdmis. nios. ac. in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top