Connect with us
Uttarakhand news: UPCL Increases Honorarium for Self-Help Group Employees, New Pay Structure Effective from April 1, 2026
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand UPCL Honorarium News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड UPCL का बड़ा फैसला स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: उत्तराखंड UPCL का बड़ा फैसला स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी…

1 min read

Uttarakhand UPCL Honorarium News: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का बड़ा फैसला, स्वयं सहायता समूह कर्मचारियों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी

Uttarakhand news: UPCL Increases Honorarium for Self-Help Group Employees, New Pay Structure Effective from April 1, 2026: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में संशोधन करते हुए नया कार्यालय आदेश जारी किया है। बताते चलें यह संशोधित व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इतना ही नहीं बल्कि विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित नई न्यूनतम मजदूरी और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के अनुरूप किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam 2027: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2027 की आवेदन प्रक्रिया शुरू UK board

बता दें उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कर्मचारियों के मानदेय को लेकर संशोधन का नया आदेश जारी किया है। यूपीसीएल ने नई न्यूनतम मजदूरी और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते में बदलाव किया है ,जिसमें यूपीसीएल के इस निर्णय से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्यरत हजारों कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। लम्बे समय से कर्मचारी महंगाई और बढ़ती जीवन यापन लागत को देखते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। नया आदेश लागू होने से कर्मचारियों के वेतन में सुधार होगा और उनकी आर्थिक स्थिति को भी राहत मिलने की संभावना है। संशोधित वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों का मूल वेतन 14,023 निर्धारित किया गया है जबकि परिवर्तनीय महंगाई भत्ता के 518 रुपये जोड़े गये हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: हल्द्वानी घर से स्कूल गई नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार लाखों के जेवर भी ले ग‌ई साथ

कर्मचारियों को मिलेगा जानें कितना वेतन (Uttarakhand news today)

इस प्रकार कुल मूल भुगतान 14,541 होगा। इसके अतिरिक्त 10% की दर से मकान किराया भत्ता 1,454.10 व बोनस 575.66 रुपए निर्धारित किया गया है। इन सभी मदों को मिलकर कर्मचारियों का कुल वेतन 16,570.76 रुपए तक किया गया है। कर्मचारियों के वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि के 1,744.92 रुपये तथा कर्मचारी राज्य बीमा के 124.28 रुपये की कटौती की जाएगी। कटौती के बाद कर्मचारियों को हाथ में जो राशि मिलेगी वो 14,701.56 रुपए होगी। सेवा शुल्क 2.5% और उस पर 18% जीएसटी जोड़े जाने के बाद एजेंसी को कुल भुगतान 22,981.82 का होगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top