UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
बधाई: हल्द्वानी की उसतत कौर चंढोक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयनित बढ़ाया परिजनों का मान
1 min read
ASSEE Result 2026 : उसतत कौर चंढोक सैनिक स्कूल के लिए चयनित
Ustat kaur chandhok ASSEE Result 2026 : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की होनहार छात्रा उसतत कौर चंढोक पुत्री इंद्रबीर सिंह ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़े :बधाई : हल्द्वानी की सिद्धि ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा Sainik school result
उसतत कौर चंढोक ने कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी के दम पर यह सफलता हासिल की। परीक्षा में उन्होंने कुल 400 में से 230 अंक प्राप्त किए और लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनकी लगन और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। परिवारजनों का कहना है कि उसतत बचपन से ही अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं।
सैनिक स्कूल देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिने जाते है, जहां विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ शिक्षा दी जाती है। ऐसे संस्थान में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
उसतत कौर चंढोक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
हल्द्वानी की इस प्रतिभाशाली बेटी की सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। क्षेत्रवासियों ने जस्टा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह आगे चलकर देश सेवा के क्षेत्र में नया इतिहास रचेंगी।
