Connect with us
Uttarakhand news: Uttarakhand cabinet expansion minister may be change
सांकेतिक फोटो Uttarakhand cabinet expansion

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड में हो सकता कैबिनेट विस्तार दो मंत्रियों के नाम पर मंथन….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हो सकता कैबिनेट विस्तार दो मंत्रियों के नाम पर मंथन….

1 min read

Uttarakhand cabinet expansion : कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज, मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बड़ा फेर बदल… Uttarakhand cabinet expansion  : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के क्षेत्रवाद संबंधित विवादित बयान ने उत्तराखंड के लोगो की जन भावनाओं को ठेस पहुंचाया जिसका आक्रोश अभी तक लोगों में थमा नहीं है। वही लोग उनको पद से निष्कासित करने की मांग लगातार कर रहे हैं। जिसके तहत धामी सरकार मंत्रियों के विभागों में जल्द फेरबदल कर सकती है। बताते चले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में दो मंत्रियों के नाम पर विचार विमर्श चल रहा है लेकिन उनका नाम अभी मीडिया में सार्वजनिक नहीं किया है।

 यह भी पढ़े: उत्तराखण्ड: धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, क‌ई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, जानें इनके बारे में

बता दें प्रदेश में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी है इतना ही नहीं बल्कि धामी कैबिनेट में लंबे समय से चार कुर्सियां खाली हैं जिनको भरने के साथ ही मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। दरअसल इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं हालांकि उनका कहना है की अभी गेंद केंद्रीय पाले मे है। बताते चलें कुछ समय पहले मंत्रियों द्वारा क्षेत्रवाद व उनके द्वारा दी गई बयान बाजी की घटनाओं से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। जब क्षेत्रवाद की राजनीति पर महेंद्र भट्ट से सवाल पूछा गया कि किसको रखना है और किसको हटाना है तो उन्होंने इस विषय पर पल्ला झाड़ते हुए सीधा इसे केंद्र का फैसला बताया है । उनका कहना है कि इस विषय पर केंद्र को ही निर्णय लेने होते हैं। मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना से जुड़े प्रश्न पर महेंद्र भट्ट का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा हालात की रिपोर्ट भेज दी गई है। बताते चले प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार प्रस्तावित है लेकिन हर बार मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं गर्म होने से पहले ही ठंडी पड़ जाती है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने पर कैबिनेट विस्तार में देरी की वजह है। बताते चलें पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद धामी कैबिनेट में खाली कुर्सियों की संख्या चार हो चुकी है और वहीं दूसरी ओर सत्ता के गलियारो मे परफॉर्मेंस के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल को बदले जाने की चर्चाएं चल रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top