Connect with us
Uttarakhand news: Uttarakhand New BJP State President after Mahendra Bhatt
Image : social media ( Uttarakhand New BJP State President)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी जा सकती है कुर्सी..

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी जा सकती है कुर्सी..

1 min read

Uttarakhand New BJP State President : कैबिनेट में बदलाव से पहले हो सकता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, कई नामों पर चल रही चर्चा..                                       Uttarakhand New BJP State President :उत्तराखंड में शीतलहर के बाद उतनी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है जितनी गर्मी से उत्तराखंड की सियासत में खलबली मची हुई है। जिसके बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाम तापो योजना का लाभार्थी कौन कौन बनता है? दरअसल इन दिनों जिस तरह से राजनीति में हलचल चल रही है उससे यह तो तय है कि जल्द ही धामी कैबिनेट में विस्तार होने वाला है जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। वहीं कई मंत्रियों के नाम भी चर्चाओं में सामने आने लगे हैं हालांकि किसके नाम पर अंतिम मुहर लगती है यह एक संशय का विषय बन गया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है जिसे लेकर प्रदेश में काफी चर्चाएं चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा आज गुरुवार को समाप्त हो गया है जिसके कारण आज गुरुवार को वो दिल्ली से वापिस प्रदेश लौटने वाले हैं। सूत्रों की माने तो नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार व प्रदेश अध्यक्ष को चुने जाने पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक दर्जन विधायक पहुंचे दिल्ली कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज..

बता दें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश मे सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। जिसके तहत बीते मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न विधायकों ने दिल्ली का दौरा किया था वहीं कैबिनेट में बदलाव को लेकर केंद्रीय नेताओं से भी बातचीत की जाएगी जिसकी चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बंगलुरु में होने वाली प्रतिनिधि सभा के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। दरअसल प्रतिनिधि सभा 21 , 22,23 मार्च को आयोजित होगी वहीं 23 मार्च को धामी सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से दिल्ली दौरे पर रहने वाले हैं। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष किसे चुना जाना है इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट को दोबारा से अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही जा रही है जबकि पिछले कुछ दिनों से विवादित बयान के कारण महेंद्र भट्ट पर भी लोग निशान साध रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का नाम भी सुर्खियों में चल रहा है। जबकि खजानदास का नाम भी इन चर्चाओं में शामिल। इसके अलावा आशा नौटियाल और दीप्ति भारद्वाज का नाम भी चर्चाओं में सामने आ रहा है। जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top