Connect with us
Uttarakhand news: Uttarakhand son Mahendra Singh Dhami saheed in Jammu Kashmir.

Home / Uttarakhand Martyr / घुघुती त्यौहार के दिन उत्तराखंड के बेटे की शहादत की खबर पहाड़ में दौड़ गई शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

घुघुती त्यौहार के दिन उत्तराखंड के बेटे की शहादत की खबर पहाड़ में दौड़ गई शोक की लहर

1 min read

Uttarakhand Saheed : समूचा देश मना रहा है मकर सक्रांति पर्व इधर उत्तराखंड के बेटे की शहादत की खबर से पहाड़ में दौड़ गई शोक की लहर

जहां एक ओर समूचे देश प्रदेश में आज मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है वहीं जम्मू-कश्मी बार्डर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां ड्यूटी में तैनात भारतीय सेना का एक और जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान हवलदार महेंद्र सिंह धामी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह सेना की 54 बंगाल इंजीनियर बटालियन में कार्यरत थे और मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के गैनाली गांव के रहने वाले थे। खबर है कि जवान का निधन बाथरूम में पैर फिसल जाने से हुई है। जिसकी जानकारी जम्मू सेना कार्यालय द्वारा जवान के पिता भीम सिंह धामी को दी गई। जवान की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घुघुतिया त्यार की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई है वहीं समूचे उत्तराखण्ड में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवान अपने पीछे पत्नी मीना, माता पुष्पा, पिता भीम सिंह, और 19 माह की मासूम बच्ची को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं।(Uttarakhand saheed)

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top