UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी
Uttarkashi helicopter crash: उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश राहत एवं बचाव कार्य शुरू
1 min read
Uttarkashi Helicopter Crash: तीर्थयात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी….
Uttarkashi Helicopter Crash in Gangnani: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम ले जा रहा निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौत की सूचना है जबकि अन्य एक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है वहीं घटना किस वजह से हुई है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Kedarnath helicopter crash: केदारनाथ में MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्रिस्टल हेलिकॉप्टर
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह देहरादून से उत्तरकाशी के हर्षिल के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा निजी कंपनी एरो ट्रिंक का हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमे सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य एक गंभीर रूप से घायल बताया जा हैं। हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में दो आंध्रप्रदेश और चार महाराष्ट्र के लोग सवार थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती किया वहीं दूसरी ओर हादसा किस वजह से हुआ है इसकी जांच लगातार प्रशासन द्वारा जारी है। बताते चले जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह एक पहाड़ी क्षेत्र है। प्रारंभिक जांच में मौसम का खराब होना तकनीकी खराबी और पायलट की त्रुटि को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है जिसको लेकर मौसम विभाग ने भी हल्की बारिश और कोहरे की चेतावनी की जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया था बावजूद इसके हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे जिसमें पायलट सह पायलट और पांच यात्री शामिल थे। बताया जा रहा है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन लगातार मशक्कत कार्य में जुटा हुआ है जबकि घायल को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल और एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
