UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Bageshwar news: बागेश्वर 22 वर्षीय युवक बेरीनाग से विवाहिता को भगाकर लाया घर कर दी हत्या
1 min read
Berinag women missing murder: 22 साल का युवक दो बच्चों की माँ को लेकर भागा, युवक के परिजनों ने कर दी महिला की ह्त्या..
Berinag women missing murder vijay kumar kapkote Bageshwar ran away with married women murder case Pithoragarh : कहते हैं कि प्यार का बुखार कब किस पर हावी हो जाए, इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है। प्यार मे लोग अब कुछ इस कदर पागल हो चुके है कि वो ना तो अपनी उम्र देख रहे है और ना ही अपने परिवार की इज्जत। अविवाहित तो छोड़िए यहाँ तो शादी शुदा लोग भी प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागने लगे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक नौजवान युवक दो बच्चों की माँ को लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं बल्कि उसके परिजनों ने महिला की हत्या तक कर दी।
यह भी पढ़े :Almora news: ताड़ीखेत इंटर कॉलेज में ILU ILU कर गंदगी फैला रहे टीचर सस्पेंड पत्नी ने की थी धुनाई
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के एक व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन के पास बीते 12 सितंबर को अपनी 40 वर्षीय बहू की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसमें व्यक्ति ने बताया था कि उसकी बहू दो बच्चों की मां थी जिसका पति शहर में नौकरी करता है। व्यक्ति की तहरीर के आधार पर एक माह बाद इस प्रकरण में राजस्व से रेगुलर पुलिस को मामला ट्रांसफर किया गया। इस दौरान जांच में सामने आया कि महिला का 22 वर्षीय विजय प्रसाद निवासी बागेश्वर कपकोट किसमिला के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते युवक महिला को शादी के बहाने अपने घर लेकर पहुँचा। महिला को देखते ही उसके परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने दोनों के रिश्ते पर आपत्ति जताई जबकि युवक और महिला साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
महिला के खिलाफ षड्यंत्र कर उतारा मौत के घाट ( pithoragarh crime news today)
विजय प्रसाद के परिजनों ने महिला के खिलाफ षड्यंत्र रचा इसके बाद बीते 16 सितंबर को उन्होंने नाचनी में महिला को नदी में फेंककर मौत के घाट उतारा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस प्रशासन ने रामगंगा नदी के किनारे से महिला का बैग, तस्वीर एक स्वेटर और दुपट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में 22 वर्षीय युवक विजय उसके पिता 42 वर्षीय रमेश राम, 43 वर्षीय ताऊ हरीश और बलवंत सिंह राम को बीते गुरुवार 11 दिसम्बर को गिरफ्तार किया । हालांकि महिला का शव अभी बरामद नही हुआ है।
सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात प्यार मे बदली ( pithoragarh news today)
बताते चलें महिला और उसके प्रेमी विजय की इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी, जिनके बीच एक साल से प्रेम संबंध था। लेकिन महिला इस बात से अनजान थी कि उसे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चलाने की इतनी बड़ी कीमत चुकानी होगी। पुलिस की माने तो इस वारदात से 6 महीने पहले भी विजय महिला को भगाकर ले गया था तब दोनों बिंदु खत्ता में मिले थे। उस समय दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था इसके बाद महिला घर वापस लौट गई थी लेकिन दोनों का प्यार कम ना हुआ। आखिरकार फिर से 12 सितंबर को युवक ने महिला को अपने साथ भगाया जहां पर दोनों पहले मुनस्यारी घूमने गए थे।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
शुरुआत में इस मामले पर राजस्व पुलिस का रवैया ढीला रहा जिसके कारण एक महीने बाद जांच बेरीनाग थाना पुलिस के पास पहुँची। पुलिस की टीम ने कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैटिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच शुरू की। प्रेमी युवक शुरू दिन से पुलिस की नजरों में था। जिसके बाद सबूत पुख्ता होने पर पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने महिला के हत्याकांड का खुलासा किया।
