UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी गढ़वाल के फौजी विनोद रावत dream11 से बने करोड़पति जीते 3 करोड़ रुपए…
1 min read
Vinod Rawat Dream11 kotdwar : कोटद्वार के विनोद रावत ने dream11 पर जीते 3 करोड रुपए…
Vinod Rawat Dream11 kotdwar : उत्तराखंड समेत देश भर के लाखों करोड़ों लोग dream11 जैसे फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म्स पर अपनी क्रिकेट टीम बनाकर रोजाना अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। जिसमें यूजर्स अपनी टीम के खिलाड़ियों को चयनित करते हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक अर्जित करते हैं। ऐसी ही कुछ किस्मत चमकी है पौड़ी जिले के फौजी विनोद सिंह रावत की जिन्होंने dream11 पर 3 करोड रुपए जीते हैं।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड : बागेश्वर के किशोर पांडे की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति …
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार के पदमपुर के निवासी विनोद रावत ( रिटायर्ड मेजर) ने बीते गुरुवार को dream11 पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में अपनी 49 रुपये की टीम बनाकर तीन करोड रुपए जीते हैं जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें विनोद ने अपनी टीम का कैप्टन कोलकाता के वेंकटेश्वर अय्यर को लिया था जिन्होंने 60 रनों की उम्दा पारी खेली वही विनोद ने वाइस कैप्टन भी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को रखा था जिन्होंने हैदराबाद के तीन विकेट चटकाए। वहीं कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से करारी शिकस्त दी ।गौर हो कि अभी तक उत्तराखंड के कई सारे लोग dream11 पर टीम बनाकर करोड़पति बन चुके हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
