Connect with us
women hema bargali died in dini talli dhari Nainital leopard attack uttarakhand breaking news today
Image : social media ( dhari Nainital leopard attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dhari Nainital leopard attack: नैनीताल धारी में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Dhari Nainital leopard attack: नैनीताल धारी में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला

1 min read

dhari Nainital leopard attack: चारा लेने जंगल जा रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, खोजबीन के बाद शव बरामद

women hema bargali died in dini talli dhari Nainital leopard attack uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार तेंदुए भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते अभी तक कई सारे मवेशी व लोग अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर चारा लेने जा रही महिला को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है। ग्रामीणों द्वारा जंगलो मे महिला की खोजबीन की गई जहाँ से महिला का शव बरामद हुआ है। इस‌ घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

यह भी पढ़े :Bhimtal school closed guldar: गुलदार का खौफ भीमताल में 31 तक बंद रहेंगे स्कूल

Nainital leopard guldar attack today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के भीमताल धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय हेमा बरगली पत्नी गोपाल बरगली आज शुक्रवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही थी। तभी घर के पास ही घात लगाए बैठा तेंदुआ महिला को उठा ले गया। इस घटना को घटित होता देख महिला के देवर ने शोर मचाते हुए तेंदुए पर पत्थर मारकर उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ फिर भी नहीं डरा और महिला को लेकर जंगल की तरफ भाग निकला।

महिला की खोज में निकले ग्रामीण व वन विभाग की टीम ( nainital news today)

घटना की जानकारी मिलते ही हेमा के परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर जंगल में पहुंचकर महिला की खोजबीन की जिसके बाद हेमा का शव जंगल से बरामद किया गया। आपको बता दें कि मृतका हेमा के दो छोटे बच्चे हैं जो सातवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते है। घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे इलाके मे भय का माहौल बना हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top