Connect with us
bhimtal school closed guldar nainital Uttarakhand news today
सांकेतिक फोटो Bhimtal School Closed Guldar

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bhimtal school closed guldar: गुलदार का खौफ भीमताल में 31 तक बंद रहेंगे स्कूल

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Bhimtal school closed guldar: गुलदार का खौफ भीमताल में 31 तक बंद रहेंगे स्कूल

1 min read

bhimtal school closed guldar nainital Uttarakhand news today: भीमताल के पांडे गांव क्षेत्र में बंद रहेंगे स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश….

bhimtal school closed guldar nainital Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां भीमताल के पांडे गांव क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी स्कूलों में एक हफ्ते का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय ग्राम पंचायत पांडे गांव क्षेत्र में बीते कुछ समय से लगातार गुलदार, तेंदुए और बाघ दिखाई देने के चलते लिया है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों में भी दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Chamoli Bear attack: चमोली पोखरी स्कूल में भालू का हमला, छात्र को ले गया दबोचकर गंभीर

ग्रामीणों की सूचना पर छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत डीईओ प्रारंभिक एचबी चंद ने पांडे गांव क्षेत्र के आसपास संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजरौली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौल, प्राथमिक विद्यालय पांडेगांव, प्राथमिक विद्यालय भांकर और उच्च प्राथमिक विद्यालय भांकर में आगामी 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिकाओं को बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Chamoli bear guldar school timing: गुलदार भालू का खौफ चमोली में बदला स्कूलों का समय

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top