Connect with us
Uttarakhand Panchayat Election Result: Pawandeep Rajan Narayan lal defeated the BJP candidate pati Champawat. Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Uttarakhand Panchayat Election Result)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pati panchayat election result: पाटी पंचायत चुनाव पवनदीप राजन के जीजा ने BJP प्रत्याशी को हराया

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Pati panchayat election result: पाटी पंचायत चुनाव पवनदीप राजन के जीजा ने BJP प्रत्याशी को हराया

1 min read

Uttarakhand Panchayat Election Result: Pati nagar panchayat chunav result 2026 Champawat panchayat election result uttarakhand bjp news पाटी नगर पंचायत में चला पवनदीप का जादू, जीजा नारायण लाल ने भाजपा को दी मात

Uttarakhand Panchayat Election Result: Pawandeep Rajan Narayan lal defeated the BJP candidate pati Champawat. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चंपावत से सामने आ रही है जहां जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को मात देकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। खास बात यह रही कि चुनाव प्रचार के दौरान इंडियन आइडल विजेता और उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन खुलकर उनके समर्थन में मैदान में उतरे थे। आपको बता दें कि नारायण लाल, इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन के जीजाजी है। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में NEET-UG 2026 परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज में निशुल्क सफर

पाटी नगर पंचायत में हुए इस मुकाबले पर स्थानीय ही नहीं बल्कि पूरे जिले की नजरें टिकी हुई थीं। मुख्यमंत्री की विधानसभा वाला जिला होने के कारण इसका दूरगामी परिणाम राज्य स्तर पर भी देखने को मिला था। मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा उम्मीदवार नवीन राम को 164 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

पहली बार हुए चुनाव में बदला राजनीतिक समीकरण (uttarakhand Municipal Election)

पाटी नगर पंचायत हाल ही में गठित निकाय है और यहां पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया था। ऐसे में यह चुनाव स्थानीय राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। चुनावी मैदान में भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला।मतगणना के बाद सामने आए परिणामों ने कई राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे दी। खासतौर पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत को स्थानीय जनता के भरोसे और व्यक्तिगत जनसंपर्क का परिणाम माना जा रहा है। आलम यह रहा 4 बार रिकाउंटिग की मांग करने के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी को जीत नसीब नहीं हो सकी।

पवनदीप के प्रचार ने खींचा था ध्यान (pawandeep rajan pati election 2026:Star Campaign)

चुनाव प्रचार के दौरान सबसे अधिक चर्चा उस समय हुई जब इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन अपने जीजा नारायण लाल के समर्थन में पाटी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में हिस्सा लेकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पवनदीप की लोकप्रियता और क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान ने भी चुनाव को रोचक बना दिया था। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थक इसे “पवनदीप फैक्टर” से भी जोड़कर देख रहे हैं।

किसे मिले कितने वोट? (Election Result)

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया।
निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल को कुल 678 मत प्राप्त हुए।
भाजपा प्रत्याशी नवीन राम के पक्ष में 514 मत पड़े।
इस प्रकार नारायण लाल ने 164 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

दो अन्य नवगठित निकायों पर भी नजर (uttarakhand Local Body election 2026)

उत्तराखंड में हाल ही में तीन नवगठित निकायों में मतदान कराया गया था। इनमें चंपावत की पाटी नगर पंचायत, ऊधम सिंह नगर जिले की गढ़ीनेगी नगर पंचायत और टिहरी गढ़वाल की नरेंद्र नगर पालिका शामिल हैं। जहां पाटी नगर पंचायत का परिणाम घोषित हो चुका है, वहीं गढ़ीनेगी नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के परिणामों का इंतजार जारी है। दूसरी ओर नरेंद्र नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वार्ड चुनावों में वहां भाजपा समर्थित चार और कांग्रेस समर्थित तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़े :Bageshwar accident news today: बागेश्वर कपकोट खाई में गिरी गाड़ी भोजन माता समेत 2 की मौत

जीत के बाद समर्थकों में उत्साह (Champawat breaking news today Political Message)

पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत को स्थानीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। परिणाम आने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई, जबकि क्षेत्र में अब नई नगर पंचायत के विकास को लेकर लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में चर्चा इसी बात की है कि पहली बार अस्तित्व में आई पाटी नगर पंचायत की कमान अब एक निर्दलीय अध्यक्ष के हाथों में होगी, जिन्होंने चुनावी मुकाबले में भाजपा को पीछे छोड़ते हुए जीत का परचम लहराया है। :::

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top