UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri Garhwal: पौड़ी के GB pant घुड़दौड़ी के BTech छात्र ओम सिंह नेगी ने फंदे से दी जान
1 min read
Uttarakhand Pauri Garhwal news: GB Pant Institute of Engineering College Student Om Singh Negi Dies: घुडदौडी से बीटेक कर रहे छात्र ने की जीवन लीला समाप्त, फंदे से लटककर दी जान
Uttarakhand Pauri Garhwal news: GB Pant Institute of Engineering College Student Om Singh Negi Dies: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: अल्मोड़ा लमगड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी जिले के गहड का रहने वाला व वर्तमान में ब्लॉक रोड निवासी 18 वर्षीय ओम सिंह नेगी जीबी पंत प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी से बीटेक कर रहा था। ओम द्वितीय वर्ष का छात्र था जिसने बीते बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी का फँदा लगाकर अपनी जान ले ली। बताया जा रहा है छात्र ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब उसके परिजन बाजार गए हुए थे और वो घर पर अकेला था। जैसे ही घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन व छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन व छात्र के परिजनों द्वारा छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद ( pauri Garhwal breaking news)
बताते चलें मृतक छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जिसकी मौत से परिजन सदमे में है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम छात्र की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड अपने घर का सपना होगा साकार महज 3 लाख में मिलेंगे फ्लेट
घर के इकलौते बेटे ने की आत्मह्त्या ( pauri Garhwal suicide news today)
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के पिता चंडीगढ़ में MNC निजी कंपनी में कार्यरत है जो इन दिनों घर आए हुए हैं, जबकि छात्र की माता गृहणी है। ओम की एक बड़ी बहन है जो अभी पढ़ाई कर रही है। ओम घर का इकलौता बेटा था जिसने आत्मघाती कदम उठाकर अपने परिजनों को जीवनभर का गम दे दिया।
घर में हुआ झगडा युवक ने की आत्मह्त्या (pauri Garhwal b. Tech student)
पौड़ी कोतवाली पुलिस ने बताया कि ओम ने पारिवारिक कलह की वजह से सुसाइड किया है। हालांकि अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। छात्र की मौत की असल वजह क्या रही इसकी जांच पड़ताल होना अब भी बाकी है।
