Connect with us
Uttarakhand weather alert: uttarakhand news today uttarakhand mausam update rain barish orange alert
सांकेतिक फोटो Uttarakhand weather alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में 29 जुलाई तक भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में 29 जुलाई तक भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand weather alert Uttarakhand rain alert Uttarakhand weather today uttarakhand mausam update uttarakhand barish news today 29 जुलाई तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

Uttarakhand weather alert: uttarakhand news today uttarakhand mausam update rain barish orange alert: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई से 29 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना को लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

27 जुलाई: तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Orange Alert Uttarakhand)

27 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, तेज गर्जना और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार में भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

28 जुलाई: नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा आरेंज अलर्ट जारी (Orange Alert Uttarakhand Rain)

28 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की भी चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

29 जुलाई: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना आरेंज अलर्ट जारी (Uttarakhand IMD Forecast)

29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के शेष जिलों में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

सावधानी बरतने की अपील (Weather Advisory Uttarakhand)

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Dehradun ramnagar train: रामनगर से देहरादून ट्रेन महज 135 ₹ में करें सफर जाने टाइम टेबल

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top