UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड अपने घर का सपना होगा साकार महज 3 लाख में मिलेंगे फ्लेट
1 min read
Uttarakhand news live uttarakhand news today PM Awas Yojana 2026 PMAY Urban Scheme: उत्तराखंड में गरीबों का घर का सपना होगा साकार, सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेंगे आधुनिक फ्लैट; 1872 आवास तैयार
Uttarakhand News Today: Uttarakhand EWS HOUSING flats get ₹3 lakh In Rudrapur Bagwala Housing Project PM awas yojana 2026: उत्तराखंड में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार जल्द ही ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित बागवाला में तैयार की गई राज्य की सबसे बड़ी आवासीय परियोजना के तहत पात्र परिवारों को आधुनिक फ्लैट सौंपने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत तैयार इस परियोजना में कुल 1872 ईडब्ल्यूएस (Economically Weaker Section) आवास बनाए गए हैं, जिनमें लाभार्थियों को महज तीन लाख रुपये में अपना पक्का घर मिलेगा।
सरकार उठाएगी आधी से ज्यादा लागत (uttarakhand PM Housing Scheme)
इस परियोजना के प्रत्येक फ्लैट की कुल लागत लगभग छह लाख रुपये निर्धारित की गई है। इनमें से लाभार्थी को केवल तीन लाख रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि शेष राशि का वहन केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार बराबर-बराबर करेंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कम लागत में सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से आगे बढ़ी योजना (rudrapur news today Affordable Housing)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप आवास विभाग ने परियोजना को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार लगातार इस महत्वाकांक्षी योजना की निगरानी कर रहे हैं, ताकि सभी तैयार आवास जल्द से जल्द पात्र लाभार्थियों को सौंपे जा सकें। सरकार की योजना है कि परियोजना का शीघ्र लोकार्पण कर लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां प्रदान की जाएं।
832 फ्लैट पूरी तरह तैयार, बाकी अंतिम चरण में (Uttarakhand PM Awas Yojana rudrapur Housing Project)
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर की ओर से विकसित इस परियोजना में कुल 1872 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। इनमें से 832 फ्लैट पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि 512 अतिरिक्त फ्लैटों में अंतिम चरण के छोटे-मोटे कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। शेष निर्माण कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने की तैयारी है।
23 बहुमंजिला ब्लॉकों में तैयार हुआ आधुनिक आवास परिसर (Home Loan Interest Rate EWS Housing Scheme Modern Flats)
करीब 6.0281 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इस परियोजना का कुल निर्माण क्षेत्रफल लगभग 39,220 वर्ग मीटर है। पूरे परिसर में 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। इन भवनों को आधुनिक शहरी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि लाभार्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर आवासीय वातावरण मिल सके।
पक्का घर देने के साथ सम्मानजनक जीवन पर सरकार का फोकस (Rudrapur EWS Flats EWS Housing)
सरकार का मानना है कि प्रत्येक परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना केवल एक कल्याणकारी योजना नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मान से भी जुड़ा विषय है। इसी सोच के तहत ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनके पास अभी तक अपना पक्का मकान नहीं है। आवास विभाग का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को जल्द ही फ्लैट आवंटित कर परियोजना का लाभ दिया जाएगा, जिससे हजारों परिवारों का वर्षों पुराना अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा.
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
