Connect with us
Pauri Garhwal News hindi: love zihad Srinagar garhwal university today uttarakhand breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Pauri Garhwal News hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Garhwal News hindi: पौड़ी गढ़वाल मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को दिया झांसा

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Garhwal News hindi: पौड़ी गढ़वाल मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती को दिया झांसा

1 min read

Pauri Garhwal News hindi  : युवक ने हिंदू बनकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल

Pauri Garhwal News hindi: love zihad Srinagar garhwal university today uttarakhand breaking  : उत्तराखंड में विशेष समुदाय के युवकों द्वारा धर्म छिपाकर आए दिन नए-नए कांड किये जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पौड़ी जिले से सामने आया है ,जहां पर विशेष समुदाय के युवक ने हिंदू ब्राह्मण बनकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का काम शुरू किया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Bazpur news: बाजपुर युवक ने छिपाया धर्म युवती को दिया शादी का दिया सांझा बेटी जन्मी तो किया बेघर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के जटपुरा मंडावली निवासी समीर जाफरी पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में रहकर गढ़वाल विश्वविद्यालय से पढाई कर रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि समीर जाफरी विशेष समुदाय का युवक होने के बावजूद विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाली युवती से समीर द्विवेदी नाम बताकर दोस्ती करता रहा। इतना ही नहीं बल्कि समीर ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

विशेष समुदाय के युवकों द्वारा हिंदू युवतियों को बनाया जा रहा टारगेट ( pauri Garhwal news today) 

इस पूरे मामले की जानकारी पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के पास तहरीर देते हुए बताइ कि आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बल्कि उसकी निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे भी मांगे। पीड़िता ने अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है ,वहीं उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी इस मामले को लेकर आरोपी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे जहां पर उन्होंने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top