Connect with us
Dhamtari CRPF car accident with truck 3 Cobra battalion soldiers martyred in, Chhattisgarh
फोटो सोशल मीडिया Dhamtari CRPF car accident

Home / Highlights / Dhamtari CRPF car accident: छुटि्टयों पर घर जा रहे जवानों की कार ट्रक से टकराईं 3 जवान शहीद

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Dhamtari CRPF car accident: छुटि्टयों पर घर जा रहे जवानों की कार ट्रक से टकराईं 3 जवान शहीद

1 min read

Dhamtari CRPF car accident with truck 3 Cobra battalion soldiers martyred in, Chhattisgarh: धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: कोबरा बटालियन के तीन जवान और ड्राइवर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Dhamtari CRPF car accident with truck 3 Cobra battalion soldiers martyred in, Chhattisgarh: इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आ रही है जहां शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। बताया गया है कि यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर खपरी बायपास के पास उस समय घटित हुआ जब उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई।

इस भीषण हादसे में सीआरपीएफ की 201 कोबरा बटालियन के तीन जवानों और एक सिविलियन चालक की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि सभी जवान ड्यूटी से छुट्टियां लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी ये भीषण हादसा घटित हो गया। हादसे की खबर से जहां जवानों के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं उनके गृहक्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

खपरी बायपास पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे हुआ। बताया गया है कि कार में सवार जवान छुट्टियों पर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना होते ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। राहत दल ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार से शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों और घायल की पहचान

इस हादसे में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और सिविलियन चालक हीरालाल नागर की मौत हो गई। एक अन्य जवान अभिमान राय गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान छुट्टी पर रायपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृहग्राम भेजा जाएगा। साथ ही, सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने के मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। धमतरी महापौर रामू रोहरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान से मुलाकात की। गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी फोन पर घायल से बात कर उसका हालचाल जाना। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े भारी वाहन को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- Car Accident himachal pradesh: हिमाचल किन्नौर खाई में गिरी कार एक ही गांव के 4 की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top