UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri Garhwal News: पौड़ी गढ़वाल अस्पताल में जमीन पर लिटाकर किया घायल का उपचार
1 min read
Pauri Garhwal News: PHC patisain hospital, injured was treated by laying him on ground uttarakhand health condition latest update: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में जमीन पर लेटाकर कर दिया घायल व्यक्ति का उपचार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी..
Pauri Garhwal News: PHC patisain hospital, injured was treated by laying him on ground uttarakhand health condition latest update: उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार भले ही लाख दावे क्यों न कर लें लेकिन इसकी जमीनी हकीकत धरातल पर कुछ और ही नजर आती है। इतना ही नहीं बल्कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को ना तो सही समय पर उपचार मिलता है और ना ही उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाता है। ऐसी ही कुछ खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है ,जहां पर एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में बेड की जगह जमीन पर लेटा दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े : Dehradun news live: देहरादून आपरेशन के दौरान युवक की गई जिंदगी, डाक्टर पर गंभीर आरोप
पीएचसी पाटीसैंण का मामला, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल Pauri Garhwal News Today hospital viral video
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौडी जिले के एकेश्वर ब्लॉक के पिपली गांव के निवासी 42 वर्षीय अर्जुन भंडारी बीते गुरुवार को अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वह अचानक से रास्ते मे गिर गए जिन्हें रास्ते में गिरा देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी 108 नम्बर डायल कर एम्बुलेंस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की टीम से घायल को एकेश्वर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी पाटीसैंण पहुंचाया, जहां पर घायल को उपचार देने के बजाय उसे स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही स्ट्रेचर पर जमीन में रख दिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के ही एक व्यक्ति को मिली तो उन्होंने अपने फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान वह डॉक्टर से सवाल जवाब करते हुए भी नजर आए।
जाने मामले को लेकर CMO ने क्या कहा ( pauri Garhwal news today)
ग्रामीणों की मांग है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को दोबारा से दोहराया ना जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में ले। वीडियो वायरल होने के बाद CMO पौड़ी डॉक्टर शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि पीएचसी मे जो मरीज ले जाया गया था वो नशे की हालत में था। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा मरीज को बेड पर रखने के बजाय जमीन पर छोड़ दिया गया।
इतना ही नहीं बल्कि पीएचसी पाटीसैंण में वर्तमान में वार्ड बॉय की तैनाती नहीं है ,जहां पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद थी जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि कुछ समय बाद हालात सामान्य हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया है।
अस्पताल प्रशासन ने दिया वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण ( pauri Garhwal news today)
अस्पताल प्रशासन ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि स्ट्रेचर का आकार बेड से बड़ा था ,इसलिए मरीज को स्ट्रेचर सहित जमीन में रखा गया क्योंकि वह काफी दर्द में था। डॉक्टरों को अंदेशा था कि उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है जिसके कारण उन्हें काफी तकलीफ हो रही है यदि वह मरीज को स्ट्रेचर से हटाकर बेड में शिफ्ट करते तो उनकी दिक्कत बढ़ सकती थी।
इसलिए उन्होंने स्ट्रेचर समेत मरीज को जमीन पर रखकर वही उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद कूल्हे की हड्डी टूटने की आशंका के चलते मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि यह सब नजारा स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के गृह जनपद पौड़ी में देखने को मिल रहा है, जहां पर मरीज के लिए एक बेड तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
